फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : फिर बढ़े नए संक्रमित, 24 घंटे में 1086 नए मरीज मिले, सक्रिय केस घटे, 71 मौतों में से 66 केरल में 

Wed, 06 Apr 2022 10:10 AM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार 1086 नए संक्रमितों के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 30 हजार 925 हो गई है। 
विज्ञापन
corona deaths in india - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1086 नए मरीज मिले और 71 की मौत हो गई। मंगलवार की तुलना में इन दोनों आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि सक्रिय केस घटे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि 71 मृतकों में से 66 केरल के हैं, यानी राज्य में अब भी संक्रमण का बुरा हाल है। 

विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार 1086 नए संक्रमितों के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 30 हजार 925 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय केस देश में कुल संक्रमितों की तुलना में 0.03 प्रतिशत हैं, जबकि ठीक होने वालों की दर  98.76 प्रतिशत। 

विज्ञापन

बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 183 की कमी दर्ज की गई है। दैनिक पॉजिविटी दर अब 0.23 फीसदी और साप्ताहिक दर 0.22 फीसदी दर्ज की गई। महामारी से उबरने वालों की संख्या भी बढ़कर 4,24,97,567 हो गई। जबकि मृत्यु दर 1.21 फीसदी है। देशभर में जारी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 185.04 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। 

बीते 24 घंटे में देश में 71 लोगों की मौत हुई है। इनमें से केरल में सर्वाधिक 66 लोगों की मौत हुई। देश में कोविड से अब तक कुल 5,21,487 मौतें हुई हैं। इनमें महाराष्ट्र में 1,47,793, केरल में 68,196, कर्नाटक में 40,055, तमिलनाडु में 38,025, दिल्ली में 26,154, उत्तर प्रदेश में 23,497 और पश्चिम बंगाल में 21,199 मौतें शामिल हैं।
विज्ञापन




मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि 70 फीसदी से अधिक मौतें कोविड के साथ ही अन्य बीमारियों के चलते हुए हैं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि हमारे आंकड़ों का भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के साथ मिलान किया जा रहा है। टीकाकरण के चलते देश की बड़ी आबादी में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी है। किसी नए कोरोना वैरिएंट ने दस्तक नहीं दी तो देश को महामारी से लगभग उबरने की स्थिति में पहुंच जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें