फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में कोरोना : और बढ़े संक्रमित, लेकिन सक्रिय केस घटे, बढ़ती मरीजों की संख्या से चिंता

Fri, 06 May 2022 09:53 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुरुवार को देश में 3275 नए संक्रमित मिले थे, इसकी तुलना में शुक्रवार को 270 मरीज ज्यादा मिले हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के सक्रिय केस 19,688 हो गए। इनमें कल की तुलना में 31 की कमी आई है।
विज्ञापन
कोरोना अपडेट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में और बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार सुबह तक बीते 24 घंटे में 3545 नए केस मिले हैं। हालांकि सक्रिय केस की संख्या कुछ कम हुई है। 

गुरुवार को देश में 3275 नए संक्रमित मिले थे, इसकी तुलना में शुक्रवार को 270 मरीज ज्यादा मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के सक्रिय केस 19,688 हो गए। इनमें कल की तुलना में 31 की कमी आई है। शुक्रवार सुबह तक 27 और लोगों ने महामारी के आगे हार मान ली। इसके साथ ही देश में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,24,002 हो गई है। राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटे में 3549 लोग इस संक्रमण से उबर गए। देश में अब तक 4,25,51,248 लोग महामारी को मात दे चुके हैं। 

विज्ञापन

सक्रिय केस की बात करें तो यह कुल केस के 0.05 फीसदी हैं। वहीं रिकवरी रेट 98.74 फीसदी है। दैनिक सकारात्मकता दर 0.76 फीसदी है, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता या संक्रमण दर 0.79 फीसदी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें