फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

coronavirus: देश में तेजी से घट रहे कोरोना संक्रमित सक्रिय मरीज

Mon, 28 Dec 2020 03:30 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

देश में कोरोना की स्थिति लगातार काबू में आती दिख रही है। देश में 190 दिन बाद 20 हजार से कम संक्रमित मिले हैं, जबकि 170 दिन बाद सबसे कम सक्रिय मरीजों की संख्या दर्ज की गई है।

विज्ञापन


देश में लगातार दूसरे दिन 300 से कम मरीजों की मौत
रविवार को लगातार दूसरे दिन देश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या भी 300 से कम रही। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार के सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, जून के आखिरी सप्ताह से लेकर एक जुलाई तक देश में रोजाना 20 हजार से कम मरीज मिल रहे थे। आखिरी बार 1 जुलाई, 2020 को 18,653 मरीज मिले थे।

पिछले 24 घंटे में 18,732 मरीज मिले हैं, जबकि 21,430 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया है और 279 की मौत हो गई। देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,01,87,850 हो चुकी है। इसमें 97,61,538 स्वस्थ्य हो चुके हैं, जबकि अब तक 1,47, 622 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


स्वस्थ होने वालों की दर करीब 96 फीसदी
170 दिन बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 2,78,690 हो गई है, जो कुल मामलों का सिर्फ 2.74 फीसदी है। 10 जुलाई, 2020 को देश में 2,76,682 मरीज थे। 17 सितंबर तक यह संख्या 10 लाख पार पहुंच गई थी, जो अब तेजी से घट रही है। 24 घंटे में 2,977 सक्रिय मरीज घटे हैं। स्वस्थ होने वालों की दर 95.82 फीसदी है। सभी राज्यों में यह दर 90 फीसदी से अधिक है, जो अन्य देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा है। मृत्युदर 1.45 फीसदी है।

10 राज्यों में 77 फीसदी नए मरीज मिले
केरल एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। पिछले एक दिन में 10 राज्यों में 77 फीसदी नए मरीज मिले हैं। इनमें अकेले केरल में 3,527 मरीज मिले हैं। इन 10 राज्यों में रिकवरी दर 72 फीसदी है, जबकि 75 फीसदी मौतें इन्ही राज्यों में हुई। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 60 और पश्चिम बंगाल में 33 मरीजों ने दम तोड़ दिया।

जांच का आंकड़ा करीब 17 करोड़
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, देश में अब तक कुल 16,81,02,657 सैंपल की जांच हो चुकी हैं। इसमें 9,43,368 सैंपल की जांच शनिवार को हुई। 4.51 लाख जांच आरटी-पीसीआर तकनीक से हुई है। महाराष्ट्र में अब तक सबसे अधिक 49,189, कर्नाटक में 12,059, तमिलनाडु में 10,437, दिल्ली में 9569, पश्चिम बंगाल में 8,293 और उत्तर प्रदेश में 7,092 मौतें हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें