फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर भारतीय वास्तुकार विक्रम लाल का ब्रसेल्स में निधन

Mon, 28 Dec 2020 03:10 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पटना में प्रतिष्ठित बुद्ध स्मृति पार्क को डिजाइन करने वाले प्रख्यात वास्तुकार विक्रम लाल का ब्रसेल्स में निधन हो गया है। उनके परिवार ने रविवार को यह जानकारी दी।बौद्ध वास्तुकला के लेखक और विद्वान लाल दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर को डिजाइन करने वाली टीम का हिस्सा थे और भारतीय शास्त्रीय संगीत के जानकार भी थे। उनके 85 वर्षीय पिता जे के लाल ने कहा कि उनके निधन से हम टूट गए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली से संचालित विरासत संजोने वाले संगठन इनटैक के पटना अध्याय के संयोजक उनके पिता ने कहा, वह हाल ही में मुझे देखने के लिए भारत आया था क्योंकि मैं अस्पताल में भर्ती था, और फिर वह ब्रसेल्स लौट गया। वह तब ठीक था।

सोशल मीडिया पर वास्तुकार के लिए संवेदना व्यक्त की जा रही है। पारिवारिक मित्र ने बताया कि आज सुबह टहल रहे थे तभी हृदय संबंधी उन्हें समस्या हुई और उनका निधन हो गया। मूल रूप से पटना के रहने वाले लाल दिल्ली के लाल ऐंड एसोसिएट फर्म में प्रधान वास्तुकार और साझेदार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें