महाराष्ट्र में कोरोना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि के चलते राज्य सरकार द्वारा लागू की गई नई पाबंदियों का शनिवार को कुछ हिस्सों में व्यापारियों ने विरोध किया। राज्य में शुक्रवार को एक दिन में संक्रमण के अब तक सबसे अधिक मामले सामने आने के बाद बीड, लातूर और उस्मानाबाद जैसे जिलों में लॉकडाउन जैसी सख्त पाबंदियां लागू की गई हैं।
राज्य में 30 अप्रैल तक सभी तरह के सामाजिक सभाओं पर पाबंदी रहेगी। नई पाबंदियों के खिलाफ शनिवार को बीड़ जिले में व्यापारियों ने विरोध रैली निकाली।
एक व्यापारी ने कहा, 'अगर व्यापार गतिविधियां दोबारा रोकी गईं तो हम जी नहीं पाएंगे। हम कोविड-19 नियमों का पालन करने के लिए तैयार हैं, लेकिन कारोबारी गतिविधियां बंद नहीं होनी चाहिए।'
ये भी पढ़ें:- Covid-19: महाराष्ट्र में आज से 15 अप्रैल तक रात्रि कर्फ्यू, मप्र के 12 शहरों में हर रविवार को लॉकडाउन
भाजपा नेता तथा विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दारेकर ने कहा, 'कारोबारी गतिविधियों को नुकसान पहुंचाने वाली पाबंदियां लागू करना पूरी तरह गलत है।' राकांपा नेता एवं राज्य के मंत्री छगन भुजबल ने अपने गृह जिले नासिक के कुछ बाजारों का दौरा करके लोगों से सही ढंग से मास्क पहनने की अपील की।