फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: फिर टला राज्यसभा चुनाव, नई तारीखों का एलान जल्द 

Fri, 03 Apr 2020 08:27 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग
विज्ञापन
कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर चुनाव आयोग ने एक बार फिर राज्यसभा चुनाव टाल दिए हैं। नई तारीखों का एलान जल्द ही होगा। इससे पहले भी राज्यसभा चुनाव इसी वजह से टाला जा चुका है। राज्यसभा की रिक्त हो रही 55 सीटों पर चुनाव होना था। हालांकि 37 सीटों पर उम्मीवार निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। 
विज्ञापन


कोरोना वायरस के संक्रमण से उपजे संकट को देखते हुए पहले भी इसे स्थगित किया गया था। आयोग ने 24 मार्च को चुनाव स्थगित करते हुए बताया था कि जल्द ही चुनाव की नई तारीख की घोषणा की जाएगी।

इससे पहले 25 फरवरी को आयोग द्वारा 17 राज्यों की 55 राज्यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव कराने की घोषणा की गई थी। 18 मार्च को नामांकन की अंतिम तिथि के बाद दस राज्यों की 37 सीटों के लिए एक एक उम्मीदवार के नामांकन दर्ज होने के कारण इन सीटों पर बिना चुनाव कराए उक्त उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन

बाकी 18 सीटें मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, झारखंड, आंध्र प्रदेश, मणिपुर और मेघालय में हैं। सभी राज्यों में लॉकडाउन है। ऐसी स्थिति में चुनाव कराना संभव नहीं था जिसे देखते हुए इसे फिर टाल दिया गया।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें