फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID Update: फिर बढ़े कोरोना केस, 24 घंटे में 3712 नए मामले, डराने लगे मुंबई के आंकड़े, उद्धव ने बुलाई बैठक

Thu, 02 Jun 2022 02:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुरुवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार दैनिक संक्रमण दर फिलहाल 0.85 फीसदी है। इस दौरान 2584 लोग महामारी से ठीक हुए हैं। 
 
विज्ञापन
भारत में कोरोना मामले - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। गुरुवार सुबह समाप्त 24 घंटे में 3712 नए संक्रमित मिले हैं। इस दौरान पांच लोगों की महामारी से मौत हो गई। सक्रिय केस भी तेजी से बढ़कर 19,509 हो गए। महाराष्ट्र में बढ़ते केस को लेकर सीएम उद्धव ठाकरे ने आज बैठक बुलाई है। इसमें ताजा हालात की समीक्षा की जाएगी। 

विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार दैनिक संक्रमण दर फिलहाल 0.85 फीसदी है। इस दौरान 2584 लोग महामारी से ठीक हुए हैं। मंत्रालय के अनुसार सक्रिय केस में बीते 24 घंटे में 1123 की बढ़ोतरी हुई है। 
महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के 1,081 नए मामले सामने आए थे। गत 24 फरवरी के बाद महाराष्ट्र में मिले एक दिन के सर्वाधिक मामले हैं। महानगर मुंबई में लगभग चार महीने बाद सबसे ज्यादा 739 मामले सामने आए हैं। मुंबई में संक्रमण दर 8.4 फीसदी पर पहुंच गई है। बीएमसी का कहना है कि मुंबई में कोविड की जांच में तेजी लाई जाएगी, क्योंकि शहर में टेस्ट के दौरान पॉजिटिव रेट 6 फीसदी तक पहुंच गया है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि मुंबई, पुणे और ठाणे में कोरोना के मामले अधिक मिल रहे हैं। सक्रिय केस 3475 हैं। इनमें 2500 केस मुंबई से हैं। एहतियात बरतने की जरूरत है। बेवजह घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें