फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: देश में कोरोना मृतकों की संख्या में इजाफा, सक्रिय मरीज 46 हजार से अधिक, 4510 नए मामले आए सामने

Wed, 21 Sep 2022 09:54 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार (28 अगस्त) के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 4,510 नए मामले सामने आए हैं और 33 लोगों की मौत हो गई जो कि कल की तुलना में 18 अधिक है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में एक बार फिर से कोरोना मृतकों की संख्या में इजाफा ने चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार (28 अगस्त) के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 4,510 नए मामले सामने आए हैं और 33 लोगों की मौत हो गई जो कि कल की तुलना में 18 अधिक है। केरल में सबसे अधिक 19 मौतें दर्ज की गई हैं।  वहीं देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 46,216 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मरीज कुल संक्रमण के 0.10 फीसदी हैं वहीं स्वस्थ होने की दर 98.71 फीसदी हो गई है।  महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,28,403 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 81 नए मामले
दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 81 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 0.82 फीसदी रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में दिल्ली में 9,865 नमूनों की जांच की गई।  बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 463 है। दिल्ली में 349 मरीज घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं।

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना के 550 मामले सामने आए
महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 550 नए मामले सामने आए, जिसके साथ राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 81,16,384 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो जाने पर कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,48,314 हो गई। इससे पहले महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 292 मामले सामने आए थे जबकि दो मरीजों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें