फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : संक्रमण अवधि आधे दिन भी घटती तो 14 लाख संक्रमित नहीं होते

Fri, 08 Jan 2021 04:27 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोई भी टीका या दवा यदि कोविड-19 मरीजों में संक्रमण अवधि को घटा सकती है तो वह लाखों मामलों को रोक सकती है और अरबों डॉलर बचा सकती है। एक नए कोरोना मॉडलिंग अध्ययन में यह बात सामने आई है। अध्ययन के अनुसार संक्रमण अवधि आधे दिन भी घट जाती तो कोरोना संक्रमण के 14 लाख मामले कम हो सकते थे। 

विज्ञापन


पत्रिका ‘पीएलओएस कंप्यूटेशनल बॉयोलोजी‘ में प्रकाशित इस अध्ययन में कहा गया है कि कुछ टीकों या दवाओं में ऐसा सूक्ष्म प्रभाव हो सकता है, जो भले ही कोविड-19 को रोक या ठीक नहीं कर सकता है, लेकिन रोगी के संक्रमित रहने की अवधि को कम कर सकता है।

अध्ययन में अमेरिका के कनी ग्रेज्युऐट स्कूल आफ पब्लिक हेल्थ के अनुसंधानकर्ताओं समेत वैज्ञानिकों ने कोविड-19 मरीजो में संक्रमण अवधि को घटाने की संभावना का मूल्यांकन किया है। अनुसंधानर्ताओं ने सार्स-कोव-2 के प्रसार के संदर्भ में अनुकूल कंप्यूटनेशनल मॉडल तैयार किया और उसका इस्तेमाल यह जानने के लिए किया कि संक्रमण अवधि घटा सकने में सक्षम टीके या दवा इस बीमारी के क्लीनिकल या आर्थिक प्रभाव को कैसे कम कर सकते हैं?
विज्ञापन


इस अध्ययन के मुताबिक यदि लक्षण सामने आने पर एक चौथाई लोगों का उपचार कर लिया जाता है और संक्रमण अवधि आधे दिन भी घट जाती तो 14 लाख मामले कम हो सकते थे और 99,000 से अधिक मरीजों को अस्पतालों में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ती। अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि संक्रमण अवधि साढ़े तीन दिन कम होने से 74 लाख मामले टल सकते थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें