फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CRPF में रसोइए कहलाएंगे शेफ, नाई हो जाएंगे हेयर स्टाइलिस्ट

Tue, 21 Feb 2017 09:08 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में धोबी, सफाई कर्मचारी, माली और मोची को जल्द नया अंग्रेजी पदनाम दिया जाएगा। इसके तहत रसोइए को शेफ तो नाई को हेयरस्टाइलिस्ट कहा जाएगा। नामकरण के इस नए रूप का सुझाव सरकार की तरफ से दिया गया था।
विज्ञापन


मिस्त्री को आटोमोटिव मेकेनिक कहा जाएगा, माली को गार्डनर या हॉर्टिकल्चरिस्ट और सफाई कर्मचारी हाउस कीपर कहलाएंगे। रसोई में काम करने वाले मसालची, कहार और पानी ले जाने वाले को अब सहायक शेफ के तौर पर जाना जाएगा।

इसके अलावा अर्धसैनिक बल में धोबी को लॉन्ड्रीमैन तो चौकीदार को सुरक्षा सहायक और मोची को शू मेकर कहा जाएगा। सीआरपीएफ को इन बदलावों का सुझाव केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कौशल विकास कार्यक्रम के तहत दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बदलाव दूसरे अर्धसैनिक बलों में भी

- फोटो : getty images
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘सीआरपीएफ में कार्यबल को मिलने वाला सम्मान बढ़ाने की उम्मीद में मंत्री चाहते थे कि चौकीदार, माली, मोची, सफाई कर्मचारी जैसे पदनाम हटाए जाएं।’

अधिकारी ने कहा, ‘उनके पद और काम की प्रकृति में यद्यपि कोई अहम बदलाव नहीं आएगा, लेकिन उनके पदनाम में बदलाव प्रस्तावित है। इसके साथ ही इस मामले में कोई वित्तीय बाध्यता भी नहीं हैं।’

ये बदलाव सीआईएसएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ, एसएसबी और असम राइफल्स जैसे दूसरे अर्धसैनिक बलों में भी किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें