फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: भाजपा कार्यालय के घेराव की कर्णी सेना की योजना फेल, विरोध से पहले पुलिस हिरासत में कर्णी सेना के नेता

Tue, 09 Apr 2024 02:35 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राज शेखावत की पोस्ट के बाद से राज्य भाजपा मुख्यालय पर कड़ी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई। वहीं मंगलवार को शेखावत के हवाईअड्डे से बाहर आते ही पुलिस की एक टीम उन्हें अपने साथ हिरासत में ले गई।
विज्ञापन
राज शेखावत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुराजत के अहमदाबाद हवाई अड्डे के बाहर से कर्णी सेना के नेता राज शेखावत को हिरासत में ले लिया है। कर्णी सेना के नेता रूपाला की टिप्पणी पर गांधीनगर स्थित भाजपा मुख्यालय में घेराव की तैयारी में थे। सहायक पुलिस आयुक्त वीएन यादव जानकारी देते हुए कहा कि हमने राज शेखावत को हवाई अड्डे से हिरासत में ले किलया है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला ने 22 मार्च को एक सभा को संधोधित करते हुए कहा था कि तत्कालीन महाराजाओं ने विदेशी शासकों के साथ-साथ अंग्रेजो के उत्पीड़न के सामने घुटने टेक दिए थे। यही नहीं इन महाराजाओं ने इन शासकों के साथ रोटी भी तोड़ी और तो अपनी बेटियों की शादी भी उनसे कर दी। जिस पर राजपूत समुदाय ने कड़ी निंदा करते हुए, भाजपा सरकार से मांग की थी कि रूपाला का लोकसभा टिकट वापिस लिया जाए। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद रूपाला ने माफी भी मांगी थी।

राजपूत समुदाय ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि टिकट वापस से कम पर वे राजी नहीं होंगे।

एक्स पर पोस्ट के जरिए दी थी सूचना
इसी क्रम में कर्णी सेना द्वारा गांधी नगर के भाजपा कार्यालय कमलम पर घेराव की योजना बनाई गई थी। जिसकी सूचना रविवार को शेखावत ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी थी। जिसमें मंगलवार को दोपहर 2 बजे 'कमलम' का घेराव करने, क्षत्रिय समुदाय के सदस्यों और उनके समर्थकों से भगवा झंडे और लाठियों के साथ आने और विरोध में शामिल होने के लिए कहा है।
विज्ञापन


प्रदर्शन से पहले हवाई अड्डे से ही पुलिस ने लिया हिरासत में
राज शेखावत की पोस्ट के बाद से राज्य भाजपा मुख्यालय पर कड़ी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई। वहीं मंगलवार को शेखावत के हवाईअड्डे से बाहर आते ही पुलिस की एक टीम उन्हें अपने साथ हिरासत में ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें