फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Owaisi In Controversy: औरंगजेब की कब्र पर पहुंचे अकबरुद्दीन ओवैसी, फडणवीस बोले- यह राष्ट्रवादी मुस्लिमों का अपमान

Sat, 14 May 2022 08:05 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शिवसेना नेता राउत ने कहा कि औरंगजेब की कब्र पर नमाज पढ़कर अकबरुद्दीन और असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र को चुनौती दी है। हम इस चुनौती को स्वीकार करते हैं।
विज्ञापन
औरंगजेब की कब्र पर फुल चढ़ाते अकबरुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआईएमआईएम नेता अकबुरुद्दीन ओवैसी की औरंगजेब की कब्र यात्रा से विवाद पैदा हो गया है। भाजपा और शिवसेना ने इस पर आपत्ति जताई है। यह कब्र महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के खुल्दाबाद में है। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र के पूर्व सीएम व भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने औरंगजेब का महिमामंडन कर देश के राष्ट्रवादी मुस्लिमों का अपमान किया है। मुगल शासक औरंगजेब कभी देश का आदर्श नहीं हो सकता। उसने संभाजीराजे की हत्या के पहले उन्हें यातनाएं दी थीं। भाजपा नेता फडणवीस ने यह भी कहा कि हम औरंगजेब के महिमामंडन को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेंगे। जो लोग ऐसा करने का प्रयास कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई होना हिए। 

महाराष्ट्र को चुनौती : राउत
उधर, शिवसेना सांसद संजय राउत ने भी ओवैसी द्वारा औरंगजेब की मजार पर नमाज पढ़ने पर आपत्ति जताई है। राउत ने कहा कि मुगल शासक ने छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ और उनकी मृत्यु के बाद 25 साल तक मराठों के साथ लड़ाई लड़ी। शिवसेना नेता ने कहा कि औरंगजेब की कब्र पर नमाज पढ़कर अकबरुद्दीन और असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र को चुनौती दी है। ओवैसी बंधु महाराष्ट्र का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, हम इस चुनौती को स्वीकार करते हैं। हमने इसी मिट्टी में औरंगजेब को दफनाया है। उसके अनुयायी, जो राजनीति करना चाहते हैं, उसका भी महाराष्ट्र में यही हाल होगा। 
विज्ञापन


अलग अर्थ निकाल रहे : एआईएमआईएम
इस बीच, एआईएमआईएम के सांसद इम्तियाज जलील ने कहा है कि ओवैसी की मजार यात्रा का अलग अर्थ निकालने की जरूरत नहीं है। जो भी खुल्दाबाद जाता है, वह औरंगजेब की मजार पर जाता है। 

कांग्रेस ने पूछा भादंवि की किस धारा में जुर्म है यह?
उधर, महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि भाजपा से पूछा है कि भारतीय दंड विधान की किस धारा में यह लिखा है कि मजार पर जाने वाले पर कार्रवाई की जा सकती है? क्या भाजपा ने जिन्ना की मजार पर जाने के कारण वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी पर कार्रवाई की थी? शिवाजी महाराज ने अफजल खान को मारने के बाद उसकी कब्र बनवाई थी, यह महाराष्ट्र की संस्कृति है। 

नवनीत राणा के फोटो लेने पर कोई कार्रवाई नहीं की
पूर्व सीएम फडणवीस ने मुंबई के लीलावती अस्पताल में एमआरआई जांच के दौरान सांसद नवनीत राणा की तस्वीरें लिए जाने के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार को तत्काल कार्रवाई करना थी, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें