फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने पीएम और गृहमंत्री पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, सीएम खट्टर बोले- उनका पेच ढीला

Sun, 01 Dec 2019 04:40 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Adhir Ranjan Chowdhury - फोटो : ANI
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने एनआरसी को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए बड़ा विवादित बयान दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान सबके लिए है, ये हिंदुस्तान किसी की जागीर है क्या? सबका समान अधिकार है। अमित शाह जी और नरेंद्र मोदी जी का घर गुजरात में हैं और आप दिल्ली आ गए, आप खुद प्रवासी हैं।

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चौधरी के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि अधीर रंजन की अक्ल का पेच कुछ हिला हुआ है। खट्टर दिल्ली में 'गीता महोत्सव कार्यक्रम' में भाग लेने आए हुए थे। उन्होंने कहा 'हमारा विचार तो यह है कि स्कूल के सिलेबस में गीता पढ़ाया जाना चाहिए, जिससे बच्चों में अच्छे गुणों का विकास हो।'
विज्ञापन

 



भाजपा नेतृत्व वाली सरकार असम के बाद पूरे देश में एनआरसी लागू करने की बात कह रही है। अमित शाह ने खुद इसे लेकर बयान दिया था। 

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हिंदुस्तान सभी के लिए है। हिंदू के लिए भी और मुस्लिमों के लिए भी। गंगा-जमुना तहजीब का हिंदुस्तान है। सभी के सहयोग से हिंदुस्तान बना है। लेकिन वे दिखाना चाहते हैं कि हम हिंदू को रहने देंगे, मुसलमान को भगा देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि एनआरसी की वजह से डर का माहौल बना हुआ है। गरीब, आदिवासी, पिछड़े और कम पढ़े लिखे लोग कैसे कागजात जुटाएंगे। 

पहले कश्मीर पर दे चुके विवादित बयान  
लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी जम्मू कश्मीर पर विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने लोकसभा में कहा था कि जम्मू कश्मीर भारत का आंतरिक मामला नहीं है। इस पर काफी हंगामा हुआ था। बाद में उन्हें अपने बयान पर सफाई भी देनी पड़ी थी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें