फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ प्रमुख के खिलाफ फेसबुक पर अपशब्द गुस्साए संघियों ने एसएसपी दफ्तर पर किया प्रदर्शन

Tue, 23 Aug 2016 04:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मोहन भागवत - फोटो : ब्यूरो/ आगरा
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के खिलाफ फेसबुक पर अपशब्द पोस्ट करने का मामला सामने आया है। इसका आरोप जगदीशपुरा के सोनू बौद्ध नाम के युवक पर है। उसने भाजपा नेता राकेश कन्नौजिया की फेसबुक वाल पर कमेंट में अपशब्द लिखा है। इसका पता चलते ही भाजपाइयों और संघ स्वंयसेवकों में गुस्सा फैल गया। उन्होंने एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। एसएसपी ने साइबर सेल को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन


मोहन भागवत पिछले तीन दिन से आगरा में हैं। राकेश कन्नौजिया ने उनके साथ अपना एक फोटो फेसबुक पर पोस्ट किया था। इसी पर कमेंट करते हुए सोनू बौद्ध ने राकेश कन्नौजिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसमें ही मोहन भागवत के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया गया। 
विज्ञापन

आदित्यनाथ और स्मृति के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी

मोहन भागवत पर टिप्पणी का विरोध - फोटो : ब्यूरो/ आगरा
राकेश का आरोप है कि उन्होंने जब सोनू को उसके मोबाइल पर फोन किया तो उसने धमकी दी। खुद को बसपा नेता बताते हुए कहा कि जो करना है, कर ले। उधर, भाजपा नेताओं ने सोनू बौद्ध का फेसबुक एकाउंट चेक किया तो इसमें और भी कई आपत्तिनजक पोस्ट मिले।

भाजपा नेताओं ने बताया कि सोनू बौद्ध ने फेसबुक पर देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रखी हैं। इसके अलावा केंद्रीय काबीना मंत्री स्मृति ईरानी और गोरखपुर से सांसद महंत आदित्यनाथ के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी पोस्ट की है। उसे टैग करने वाले उसके फेसबुक फ्रेंड ने भी कई अमर्यादित पोस्ट की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें