फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सॉफ्टवेयर से अब गाय और बंदर भी बोलेंगे तमिल और संस्कृत! स्वामी नित्यानंद ने किया दावा

Thu, 20 Sep 2018 01:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Swami Nithyananda
विज्ञापन

खुद को भगवान बताने वाले स्वामी नित्यानंद ने दावा किया है कि वह गाय, बंदर और शेरों को संस्कृत और तमिल सिखा सकते हैं। सोशल मीडिया पर उनके एक प्रवचन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो इस तरह का दावा करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


नित्यानंद का कहना है कि उन्होंने एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जिसके जरिए गाय, बंदर और शेर संस्कृत और तमिल बोलेंगे। उनका कहना है कि उन्होंने इस सॉफ्टवेयर का परीक्षण भी कर लिया है, जिसमें वो सफल रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि वो एक साल के भीतर इसे साबित करके दिखाएंगे। 

उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसी आध्यात्मिक शक्ति है, जिसके जरिए वो गाय, बंदर आदि जानवरों में उन आंतरिक अंगों को भी विकसित कर सकते हैं, जो सिर्फ इंसानों के पास हैं। नित्यानंद ने कहा कि वह जानवरों के लिए वोकल कार्ड यानी बोलने की नली विकसित करेंगे। 
विज्ञापन




स्वामी नित्यानंद दक्षिण भारत के एक चर्चित और विवादित बाबा हैं। उनपर दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक अभिनेत्री के साथ बलात्कार का आरोप भी लग चुका है। अभिनेत्री ने आरोप लगाया था कि उन्होंने उसके साथ 40 बार से ज्यादा रेप किया।
विज्ञापन


इसके अलावा नित्यानंद के कुछ शिष्यों ने भी उनपर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए थे। यहां तक कि उनके खिलाफ जबरदस्ती समलैंगिक रिश्ता बनाने का भी आरोप लग चुका है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें