फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी का रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पर बड़ा हमला, कहा राफेल मिनिस्टर इस्तीफा दें

Thu, 20 Sep 2018 12:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Rahul Gandhi
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे में कथित भ्रष्टाचार को लेकर केंद्र सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। राहुल ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पर राफेल सौदे को लेकर बार-बार झूठ बोलने का आरोप लगाया और उनके इस्तीफे की मांग की है। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे का ठेका सरकारी उपक्रम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को नहीं दिए जाने के संदर्भ में गुरुवार को निर्मला सीतारमण पर एक बार फिर झूठ बोलने का आरोप लगाया। 

एचएएल के पूर्व प्रमुख टीएस राजू के बयान से जुड़ी खबर ट्विटर पर पोस्ट करते हुए गांधी ने कहा, ' भ्रष्टाचार बचाव करने का काम संभाल रही आरएम (राफेल मिनिस्टर) का झूठ एक बार फिर पकड़ा गया है। एचएएल के पूर्व प्रमुख टीएस राजू ने उनके इस झूठ की कलई खोल दी है कि एचएएल के पास राफेल के विनिर्माण की क्षमता नहीं है।' 
विज्ञापन

 



उन्होंने कहा, 'उनका (सीतारमण) रुख अस्थिर है। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।' 

दरअसल, गांधी ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक राजू ने कहा है कि एचएलएल भारत में राफेल विमानों का विनिर्माण कर सकती थी।

कांग्रेस का आरोप है कि मोदी सरकार ने फ्रांस की कंपनी डसॉल्ट से 36 राफेल लड़ाकू विमान की खरीद का जो सौदा किया है, उसका मूल्य पूर्ववर्ती में यूपीए सरकार में किए गए समझौते की तुलना में बहुत अधिक है जिससे सरकारी खजाने को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


पार्टी ने यह भी दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौदे को बदलवाया जिससे एचएएल से ठेका लेकर एक निजी समूह की कंपनी को दिया गया। (इनपुट:भाषा)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें