पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा नेहरू पार्क से हटाकर उनकी जन्म स्थली मीरगंज मोहल्ले में स्थापित करने के आदेश का पालन नहीं करने पर हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की गई है।
याचिका अधिवक्ता सुनील चौधरी ने दाखिल की है। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए डीएम को नोटिस जारी किया है तथा आदेश के पालन हेतु एक माह की और मोहलत दी है।
याची का कहना है कि हाईकोर्ट ने उसकी जनहित याचिका पर डीएम को निर्देश दिया था कि नेहरू जी की प्रतिमा नेहरू पार्क से हटाकर मीरगंज क्षेत्र में स्थापित करने की याची की मांग पर विचार कर निर्णय लिया जाए।
इस आदेश का पालन नहीं किया गया। कोर्ट ने आदेश का पालन करने हेतु डीएम को एक माह की और मोहलत दी है।