फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ता पुराने 500 और 1000 के नोट से भर सकते हैं बिजली का बिल

Fri, 11 Nov 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
जी हां... अब बकाया बिजली उपभोक्ता पुराने पांच सौ और एक हजार के नोट शुक्रवार शाम छह बजे तक बिजली विभाग में जमा कर सकते हैं। यह बात गुरुवार को विभाग के चेयरमैन संजय अग्रवाल ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से मुय अभियंता बीएस गंगवार से कही। इस कदम से विभाग को बकाया वसूली के रूप में तगड़ा राजस्व मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


बिजली विभाग में बिलिंग काउंटर पर बिल तो जमा किए जा रहे थे, लेकिन पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट नहीं लिए जा रहे थे। बिजली विभाग के कुछ अधिकारियों ने अनौपचारिक बातचीत में बताया कि यह सही समय है कि इन नोटों को खपाने के मकसद से बकाए दारों से विभाग अपना बकाया वसूल कर सकता है। यदि ऐसा हो गया तो विभाग करोड़ों रुपये का बकाया राजस्व वसूल सकता है। 
विज्ञापन

नगर निगम में स्वीकार नहीं पुराने नोट

- फोटो : demo pic
दोपहर बाद विभाग की ओर से सूचित किया गया कि चेयरमैन संजय अग्रवाल ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम (वितरण) के मुख्य अभियंता बीएस गंगवार के साथ वीडियो कान्फ्रेंस की है, जिसमें कहा है कि 11 नवंबर यानि की शुक्रवार शाम छह बजे तक पांच सौ और एक हजार के नोट स्वीकार किए जाएं। 

बिजली विभाग ने तो अपने उपभोक्ताओं को राहत दी है, लेकिन नगर निगम में पुरानी करेंसी स्वीकार नहीं की जा रही। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि नगर निगम में बिल जमा करने की जो सामान्य प्रक्रिया है। उसी के मुताबिक बिल जमा किए जा रहे हैं। केवल पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट नहीं लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें