फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: केरल में ट्रेन को पलटाने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर रखा टेलीफोन पोस्ट, दो आरोपी किए गए गिरफ्तार

Sun, 23 Feb 2025 10:50 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्लम

सार

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि एक स्थानीय निवासी ने नेदुम्बायिकुलम में पुराने फायर स्टेशन के पास रात करीब 1:30 बजे रेलवे ट्रैक पर टेलीफोन पोस्ट देखा और उन्हें सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और टेलीफोन पोस्ट को हटाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में ट्रेन हादसे की साजिश की गई। कुंदरा इलाके में रेलवे ट्रैक पर टेलीफोन पोस्ट रख दिया गया। मामले में पुलिस ने सजगता दिखाते हुए टेलीफोन पोस्ट को ट्रैक से हटाया। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी कोल्लम जाने वाली पलारुवी एक्सप्रेस को पटरी से उतारना चाहते थे। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि एक स्थानीय निवासी ने नेदुम्बायिकुलम में पुराने फायर स्टेशन के पास रात करीब 1:30 बजे रेलवे ट्रैक पर टेलीफोन पोस्ट देखा और उन्हें सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और टेलीफोन पोस्ट को हटाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान पेरुम्पुझा के राजेश (33) और इलंबल्लूर के अरुण (39) के रूप में हुई है। 

दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 327 (रेल, विमान, जहाज या बीस टन वाले जहाज को नष्ट करने और असुरक्षित करने के इरादे की शरारत करने) और रेलवे एक्ट की धारा 150 और 153 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने टेलीफोन पोल से कास्ट आयरन तोड़कर उसे चुराने के इरादे से ट्रैक पर रखा था। वह कोल्लम जाने वाली पलारुवी एक्सप्रेस को पटरी से उतारना चाहते थे। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने टेलीफोन पोस्ट को ट्रैक पर रखा था, उनका मानना था कि पोस्ट सुबह की ट्रेन से टूट जाएगा। उन्होंने दो बार ऐसा किया।दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। 

पुलिस ने बताया कि एक आरोपी कुछ साल पहले एक आरोपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर हमला करने के मामले में शामिल था। जबकि दूसरे आरोपी के  खिलाफ 11 अन्य मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कई राष्ट्रीय एजेंसियों ने उनसे पूछताछ की थी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना में और लोग शामिल थे या नहीं। 

विज्ञापन

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें