फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल-प्रियंका के रोड शो में भीड़ की फर्जी फोटो पर ट्रोल हुए कांग्रेसी, ऐसे पकड़ी गई चोरी

Tue, 12 Feb 2019 08:32 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • लखनऊ में 11 फरवरी को हुआ था राहुल-प्रियंका का रोड शो
  • ट्विटर और फेसबुक पर कांग्रेस समर्थकों ने शेयर की थी तस्वीरें
  • भीड़ की जो एक फोटो शेयर की गई, दो महीने पुरानी निकली
  • भाजपा कार्यकर्ता-समर्थकों ने सोशल मीडिया पर उड़ाया मजाक
विज्ञापन
प्रियंका गांधी के रोड शो में भीड़ की 'उस' तस्वीर का सच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में सोमवार को हुई प्रियंका व राहुल गांधी के रोड शो में उमड़ी भीड़ दिखाने को सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक बहुत पुरानी फोटो शेयर करना कांग्रेसियों को भारी पड़ गया। दो महीने पुरानी और किसी अन्य आयोजन की इस तस्वीर को पोस्ट करने के बाद भाजपा समर्थकों ने उन्हें ट्विटर पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर कांग्रेस विरोधी और भाजपा समर्थक कई समूहों ने 'कुछ तो शर्म करो!' और 'कांग्रेस की चोरी पकड़ी गई' जैसी लाइनें लिख कर कांग्रेस पर तंज कसा। 
विज्ञापन


दरअसल, लखनऊ में सोमवार को हुई प्रियंका व राहुल गांधी के रोड शो में काफी भीड़ उमड़ी थी, लेकिन कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष केशव चंद यादव और अन्य कांग्रेसियों ने सोशल मीडिया पर जो फोटो शेयर की थी, वह दरअसल दो महीने पुरानी थी। वह तस्वीर कांग्रेस नेता व पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने पिछले साल 5 दिसंबर को शेयर की थी, जब वह तेलंगाना के गजवेल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप रेड्डी के प्रचार के लिए पहुंचे थे।
 


कांग्रेस के इस गलत तस्वीर वाली पोस्ट पर भाजपाइयों ने जब ट्रोल करना शुरू किया, तो कांग्रेस प्रवक्ता ने वह तस्वीर हटा ली और बाद में भीड़ की सही तस्वीरें पोस्ट की। वहीं, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष और महिला कांग्रेस के सोशल मीडिया एकाउंट पर मंगलवार शाम तक तस्वीरें लगी रही। हालांकि कांग्रेस से जुड़े कई अन्य सोशल मीडिया एकाउंट से भी तस्वीरें हटा दी गईं। 

भाजपा सांसद किरण खेर ने भी ली चुटकी

भाजपा सांसद किरण खेर ने भी यह वायरल तस्वीर ट्वीट करते हुए कांग्रेस की चुटकी ली। किरण खेर ने लिखा कि ''लखनऊ में प्रियंका गांधी के स्वागत में आई भारी भीड़ को दिखाने के लिए कांग्रेस ने एक फ़ोटो ट्वीट की थी, जिसे थोड़ी देर बाद हटा लिया गया क्योंकि लोगों ने उन्हें बताया कि दीवारों पर जो पोस्टर लगे हैं, वो तेलुगू में हैं। अगर यह सच है तो हास्यास्पद है।
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन

ऐसे खुली पुरानी तस्वीर की पोल

कांग्रेस पार्टी की रैली की जो पुरानी फ़ोटो सोशल मीडिया पर लखनऊ में सोमवार को हुए राहुल और प्रियंका गांधी के रोड शो का बताकर शेयर की गई थी, उसकी पोल कुछ ही घंटों में खुल गई। दरअसल, इस तस्वीर में भारी भीड़ में कुछ लोगों ने कांग्रेस के झंडे तो दिख रहे हैं, लेकिन पीछे की दीवार पर तेलगू भाषा में लिखा हुआ है। 

अब, लखनऊ में तेलुगू के संदेश भला कोई क्यों लिखेगा! बस यहीं पर इस तस्वीर की पोल खुल गई।
 




इस तस्वीर को जब इंटरनेट पर खंगाला गया, तो यह कांग्रेस नेता व पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन के एकाउंट पर मिली। उन्होंने 5 दिसंबर 2018 को यह तस्वीर शेयर की थी और लिखा था कि अपने गृह राज्य तेलंगाना में लोगों का उत्साह ज़बर्दस्त है। पूर्व क्रिकेट कप्तान अजहरुद्दीन तेलंगाना की गजवेल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप रेड्डी के प्रचार के लिए पहुंचे थे। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें