फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWC बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास, इस दिन होगी राहुल की कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी

Mon, 20 Nov 2017 01:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से राहुल गांधी की कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी को लेकर जारी अटकलों पर अब विराम लग गया है, आगामी 19 दिसंबर को राहुल गांधी विधिवत रूप से कांग्रेस अध्यक्ष पद का पद संभाल सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर जारी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में नए अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


हालांकि एएनआई की खबर के अनुसार बैठक में ही राहुल गांधी को नया अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव भी पास हो गया। लेकिन इसके लिए एक तय प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।  Congress CWC passes resolution to make Rahul Gandhi party President. pic.twitter.com/kNaVtwOnYB — ANI (@ANI) November 20, 2017
एएनआई की खबर के अनुसार 1 दिसंबर को इसके लिए अधीसूचना जारी होगी, 4 दिसंबर को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन और 16 दिसंबर को मतदान। 19 दिसंबर को वोटिंग का परिणाम जारी किया जाएगा। खास बात ये है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद की मतगणना से एक दिन पहले यानि 18 दिसंबर को हिमाचल और गुजरात चुनावों के परिणाम भी सामने आएंगे। 
विज्ञापन

  Notification for Congress President poll to be issued on 1st December, nomination 4th December, Voting on 16th December and Counting on 19th December. — ANI (@ANI) November 20, 2017


पढ़ें: गुजरात को लेकर कांग्रेस गंभीर नहीं, हम अकेले ही लड़ेंगे चुनाव: NCP
विज्ञापन

लंबे समय से लग रही थी अध्यक्ष बनने की अटकलें

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने करीब महीना भर पहले राहुल गांधी के बहुत जल्द कांग्रेस अध्यक्ष बनने की संभावना जताई थी। सोनिया ने यह संभावना दीपावली से पहले जताई थी। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता लगातार राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपने की मांग कर रहे हैं। 

राहुल गांधी खुद इस समय काफी बेहतर फॉर्म में भी हैं, उनके हर ट्वीट, कमेंट को न सिर्फ तवज्जो मिल रही है, बल्कि गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान वह पार्टी के तारणहार के रूप में दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या राहुल गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष बन जाएंगे?

राहुल गांधी के दिल्ली और कुछ राज्यों में बेहद करीबी दोस्त हैं। उनके वड़ोदरा के एक करीबी मित्र के अनुसार वह गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस के अध्यक्ष बन जाएंगे। सूत्र का कहना है कि पूरी पटकथा थोड़े बदलाव के साथ तय हो चुकी है।

​सूत्र का यह भी कहना है कि पहले यह तारीख नवंबर महीने की ही थी, लेकिन गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों में देरी के कारण राहुल को यह जिम्मेदारी देने में थोड़ा सा संशोधन हुआ है। राहुल के वड़ोदरा के इस करीबी के अनुसार पार्टी के वरिष्ठ प्रभावशाली कांग्रेस महासचिव ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें