फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: कांग्रेस की विजय रैली में एसिड अटैक, 10 कार्यकर्ता घायल, सभी अस्पताल में भर्ती

Mon, 03 Sep 2018 04:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक में निकाय चुनाव के वोटों की गिनती के बीच बड़ी वारदात सामने आई है। यहां जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस नेता रैलियां निकाल रहे हैं, जिसमें तुमकुर क्षेत्र के अंदर ऐसी ही एक रैली में एसिड अटैक का मामला सामने आया है। इस घटना में कांग्रेस के लगभग 10 कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है।

विज्ञापन

 
बता दें कि घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं इस हमले के पीछे किसका हाथ है ये बात अभी खुलकर सामने नहीं आई है। उधर, डॉक्टर के मुताबिक, जिस एसिड का इस्तेमाल हुआ, वह बाथरूम क्लिनर जैसा लग रहा है। जख्मी सभी 10 लोग खतरे से बाहर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एक शख्स ने इस मामले में केस दर्ज कराया है। 

इस घटना के बारे में तुमकुर के एसपी ने कहा, कांग्रेस उम्मीदवार की जीत के बाद उनके समर्थकों ने रैली निकाली। उसी भीड़ में छुपे किसी शख्स ने लोगों पर एसिड छिड़क दिया। इससे कुछ लोगों ने एलर्जी की शिकायत की जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें