फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव: सरकार की असफलता गिनाएगी कांग्रेस, आनंद शर्मा ने कहा- बेनकाब होगी सरकार

Fri, 20 Jul 2018 08:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन

मानसून सत्र के तीसरे दिन आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी विपक्ष का नेतृत्व करते हुए सरकार की असफलताओं को गिनाएंगे। वह पिछले 50 महीनों के दौरान हर मोर्चे पर असफल रही मोदी सरकार के साथ आज सदन में बहस करेंगे। बेशक उनके पास पूरे नंबर नहीं हैं लेकिन कांग्रेस को उम्मीद है कि वह सरकार की गलतियों को बताने के साथ ही उन लोगों को बेपर्दा करेगी जिन्होंने एनडीए में रहते हुए सरकार के बुरे कामों में साथ दिया।

विज्ञापन


आज अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होने है। गुरुवार को कांग्रेस ने कहा कि यह प्रस्ताव बहुमत साबित करने से कहीं ज्यादा है और पार्टी का दावा है कि सभी 12 विपक्षी पार्टियां एकसाथ हैं। आनंद शर्मा ने पत्रकारों से कहा, 'यह उस अभियान की लॉन्चिंग है जिसके जरिए 2019 में वह (भाजपा) सत्ता विहिन हो जाएंगे।' उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाएंगी और इस बात को सुनिश्चित करेंगी कि लोगों तक सच्चाई पहुंचे।

शर्मा ने कहा, 'यह केवल नंबर का सवाल नहीं है। हम इस मौके को सरकार को बेनकाब करने के लिए और लोगों से जुड़े कई मुद्दों को उठाने के लिए करेंगे। हम उन्हें सच्चाई से अवगत कराएंगे।' यह सरकार को आईना दिखाने का काम करेगा। राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस के दो नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और चीफ व्हिप ज्योतिरादित्य सिंधिया लोकसभा में पार्टी का नेतृत्व करेंगे। पार्टी को सात घंटों तक चलने वाली बहस में केवल 38 मिनट दिए जाएंगे। मुख्य विपक्षी पार्टी ने अपने सासंदो को व्हिप जारी करते हुए सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन


इस मौके का इस्तेमाल सरकार को कई मामलों में घेरने के लिए करेगी। जिसमें मॉब लिंचिंग, नौकरी ना मिलना, महिला सुरक्षा, राज्यों की अर्थव्यवस्था, कीमतें बढ़ना, जम्मू और कश्मीर और नोटबंदी शामिल हैं। इसके अलावा लोकपाल की नियुक्ति ना होना, बैंक धोखाधड़ी करके विजय माल्या, ललित मोदी, नीरव मोदा और मेहुल चौकसी का देश छोड़कर भाग जाना और दलितों पर हुए हमले। यह ऐसे मुद्दे हैं जिनके जरिए विपक्ष सरकार पर हमला करेगी। शर्मा ने कहा कि संसद एक ऐसा स्थल है जहां मामलों पर बहस होती है और यहीं सरकार बेनकाब होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें