फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: मेघालय में भी कर्नाटक की तर्ज पर सरकार बनाने का दावा पेश करेगी कांग्रेस

Thu, 31 May 2018 01:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
विज्ञापन
congress - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेघालय में एकबार फिर कांग्रेस ने बाजी मार ली है। यहां की अंपाती सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की मियानी डी शिरा ने अपनी प्रतिद्वंद्वी जी मोमिन को 3000 से अधिक वोटों से हरा कर यह सीट अपने नाम किया है। इस जीत के साथ कांग्रेस एकबार फिर मेघालय में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है जिसने स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है।

विज्ञापन


अगर कर्नाटक की लीक पर चलें तो अब कांग्रेस एकबार फिर से यहां की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है और जिस तरह से गर्वनर ने कर्नाटक में बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी होने पर सरकार बनाने का न्योता दिया था उसी तर्ज पर अब कांग्रेस यहां की सबसे बड़ी पार्टी है और वह सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। अंपाती सीट मेघालय के पूर्व सीएम मुकुल संगमा की सीट थी।  हालांकि, इस चुनाव के बाद मुकुल संगमा ने दो जगह से विजयी होने के कारण एक सीट से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद कांग्रेस के पास कुल 20 सीटें बची थीं।

 28 मई को देश में 14 सीटों पर उपचुनाव हुए जिसमें 4 सीटें लोकसभा की थी और 10 सीटें विधानसभा की। इन सीटों पर बृहस्पतिवार को मतगणना चल रही है। आज घोषित हुए परिणामों में मियानी डी शिरा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और नैशनल पीपल्स पार्टी के उम्मीदवार जी मोमिन को 3191 वोट से पराजित किया।
विज्ञापन

 

 

बता दें कि मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में मेघालय में कांग्रेस पार्टी 21 सीटों के साथ सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरी थी। आज की जीत के बाद उसके बाद 21 सीट हैं। वहीं दूसरे नंबर पर नेशनल पीपुल्प पार्टी 20 सीटों के साथ है। भारतीय जनता पार्टी को 02 सीटें मिली थी। एचएसपीडीपी को दो, यूडीपी को 6, पीडीएफ को 4 और 11 निर्दल विधायकों को सफलता मिली थी।


वैसे तो मार्च में भी कांग्रेस ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था लेकिन वह उसमें सफल नहीं हो सकी थी। जोड़ तोड़ कर बीजेपी और एनपीपी ने सरकार बनाई और अब वहां के मुख्यमंत्री संगमा है। लेकिन राजनीतिक सलाहकारों का मानना है कि अब चुंकि कांग्रेस प्रदेश की सिंगल लार्जेस्ट पार्टी है तो कर्नाटक की तर्ज पर उसे एकबार फिर से सरकार बनाने दावा पेश कर सकती है। 

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें