तीन दिवसीय दौरे पर
मेघालय पहुंचे
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला। शाह ने कहा कि इस साल कांग्रेस सरकार जाएगी और राज्य में विकास आएगा। शाह अपनी यात्रा के दौरान त्रिपुरा भी जाएंगे। भाजपा अध्यक्ष ने अपनी यात्रा के पहले दिन गारो हिल्स इलाके के टिकरीकिल में औपचारिक रूप से भाजपा के चुनाव अभियान का शुभारंभ किया।
गारो हिल्स को मुख्यमंत्री मुकुल संगमा का गढ़ माना जाता है। गोरा हिल्स में जनसभा को संबोधित करने के बाद शाह ने यहां प्रदेश भाजपा के नए मुख्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश के पार्टी नेताओं के साथ राज्य की चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श किया। ध्यान रहे कि मेघालय व त्रिपुरा में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं।
पढ़ें- जातिवाद और वंशवाद पर ही दांव लगाने की तैयारी में कांग्रेस-भाजपा, जानिए कहां..
जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि वर्ष 2018 में कांग्रेस सरकार का जाना तय है। यहां भाजपा सरकार सत्ता में आएगी। इसका मतलब है कि राज्य में विकास का आना तय है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार मेघालय को देश के प्रमुख पर्यटन केंद्र को तौर पर विकसित करेगी। शाह ने कांग्रेस सरकार पर केंद्रीय सहायता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।