फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'कांग्रेस तय करेगी गठबंधन की राजनीति करेगी या अकेले चलेगी', सांसद तारिक अनवर की पार्टी को नसीहत

Mon, 10 Feb 2025 08:53 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बिहार के कटिहार से सांसद तारिक अनवर ने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस को अपनी राजनीतिक रणनीति को स्पष्ट करने की जरूरत है। उन्हें तय करना होगा कि वे गठबंधन की राजनीति करेंगे या अकेले चलेंगे। उन्होंने लिखा कि साथ ही, पार्टी के संगठन में मूलभूत परिवर्तन करना भी जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
लोकसभा सांसद तारिक अनवर। - फोटो : एक्स/@itariqanwar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार हार झेल रही कांग्रेस के भविष्य को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद तारिक अनवर ने कहा कि जमीनी स्तर की सबसे पुरानी पार्टी को अब स्पष्ट करना चाहिए कि वह गठबंधन की राजनीति करेगी या अकेले चलेगी। उन्होंने संगठन में बदलाव करने का भी मुद्दा उठाया। 

विज्ञापन


बिहार के कटिहार से सांसद तारिक अनवर ने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस को अपनी राजनीतिक रणनीति को स्पष्ट करने की जरूरत है। उन्हें तय करना होगा कि वे गठबंधन की राजनीति करेंगे या अकेले चलेंगे। उन्होंने लिखा कि साथ ही, पार्टी के संगठन में मूलभूत परिवर्तन करना भी जरूरी हो गया है।

ऐसा रहा दिल्ली विधानसभा चुनाव का नतीजा
दिल्ली में पांच फरवरी को मतदान के बाद आठ फरवरी को आए नतीजों में भाजपा ने बाजी मारते हुए 70 विधानसभा सीटों में 48 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके साथ ही भाजपा ने केंद्र शासित प्रदेश में 26 साल सत्ता का सुख फिर से हासिल किया है। वहीं सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी को पिछले चुनाव के मुकाबले बड़ा झटका लगा है, जिसमें आप को 70 में से मात्र 22 सीटों पर जीत मिल सकी और सत्ता से बाहर होना पड़ा है। 
विज्ञापन


जबकि कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन पिछले दो विधानसभा चुनाव की तरह ही रहा, उसे किसी भी सीट पर जीत नहीं मिली। इसके साथ दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव में लगातार शून्य सीट के साथ कांग्रेस ने अनचाहा हैट्रिक रिकॉर्ड बनाया है। 

इंडिया गठबंधन को लेकर कांग्रेस ने दिया जवाब
आप और कांग्रेस के एक साथ दिल्ली चुनाव लड़ने और इंडिया गठबंधन को दरकिनार करने को लेकर उठे सवालों पर कांग्रेस ने कहा था कि विपक्षी इंडिया गठबंधन केवल 2024 के आम चुनावों के लिए बना था। वहीं कांग्रेस ने कहा था कि उसने मिलकर चुनाव लड़ने की पहल की थी, मगर आप ने पर्याप्त सीटें देने सेे मना कर दिया था। आप उसे केवल 10 सीटें दे रही थी, जबकि कांग्रेस कम से कम 15 सीटें मांग रही थी। कांग्रेस का मानना था कि अगर दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो भाजपा को हराने के लिए एक मजबूत मोर्चा बन सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें