फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगानाः CM की बेटी का राहुल को जवाब, परिवारवाद का जिक्र कर कांग्रेस ने किया मजाक

Fri, 02 Jun 2017 03:08 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव पर तीखा हमला किया है। उन्होंने पूछा कि क्या तेलंगाना उनके परिवार के लिए बना है? तेलंगाना के स्थापन दिवस पर राहुल यहां जनता को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि कहा कि राज्य सरकार ने तीन सालों में जनता के सपनों के लिए कुछ नहीं किया। सरकार ने न तो सत्ता में आते ही अच्छी शुरुआत की और न ही वे सही दिशा में जा रहे हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी इस आरोप पर सीएम की बेटी केटी रामा राव ने जवाब दिया है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि अब कांग्रेस बताएगी की परिवाद हावी हो रहा है, ये साल का सबसे बड़ा मजाक है। ये एक क्लासिक कॉमेडी है।
Indian Notional Congress leadership talking of 'family rule' has to be the joke of the millennium. Classic comedy — KTR (@KTRTRS) June 1, 2017


इससे पहले उन्होंने कहा कि तेलंगाना सिर्फ सीएम, उनके बेटे केटी रामा राव (मंत्री), बेटी के कविता (सांसद) और मिनिस्टर हरीश राव, के लिए बना है। राहुल ने राज्य सरकार पर आरोप जनता के लिए कोई काम न करना का आरोप भी लगाया हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि राज्य सरकार सिर्फ इन चार लोगों की है और सीएम छात्रों, युवा, महिला और पिछड़ी जाति के लोगों को किए वादों को भूल गए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना को कांग्रेस ने लोगों के हितों के लिए अलग बनाया गया था, लेकिन चंद्रशेखर की सरकार ने सब इसका उलट कर दिया है। राहुल ने जगह भाषण दिया जहां पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कभी ऐतिहासिक भाषण दिया था और 1979-80 में वो सत्ता में लौट कई आईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें