फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Result: हरियाणा में बाजी पलटती देख ECI पहुंची कांग्रेस, वेबसाइट पर नतीजे देर से अपलोड होने की शिकायत

Tue, 08 Oct 2024 12:23 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Jairam Naresh On Haryana Election Result : कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि लोकसभा चुनावों की तरह हरियाणा में फिर से चुनाव आयोग की वेबसाइट पर रुझानों को अपलोड करने की गति धीमी है।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में बाजी पलटने के बाद कांग्रेस चुनाव आयोग पहुंच गई है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि सुबह नौ बजे से 11 बजे के बीच हरियाणा के नतीजों को बेवसाइट पर अपलोड करने में देरी की गई है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि नतीजों को अपडेट करने की धीमी गति के चलते नई-नई कहानियां गढ़ी जा रही हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से कहा कि हरियाणा चुनावों के सटीक आंकड़े जारी करने के निर्देश जारी किए जाएं। 

विज्ञापन




इससे पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि लोकसभा चुनावों की तरह हरियाणा में फिर से चुनाव आयोग की वेबसाइट पर रुझानों को अपलोड करने की गति धीमी है।  हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग हमारे सवालों का जवाब देगा। 10-11 राउंड के नतीजे जारी हो चुके हैं। लेकिन चुनाव आयोग की वेबसाइट पर केवल 4-5 राउंड ही अपडेट किए गए हैं। यह प्रशासन पर दबाव बनाने की एक रणनीति है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निराश होने की जरूरत नहीं है। खेल खत्म नहीं हुआ है। माइंड गेम खेले जा रहे हैं। जनादेश मिलने जा रहा है। कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है।

 

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि चुनाव आयोग के आंकड़ों के जरिये गिने गए राउंड की वास्तविक संख्या और टेलीविजन पर दिखाए जा रहे राउंड की संख्या में अंतर है। चुनाव आयोग के आंकड़े पीछे हैं। अभी भी चौथे या पांचवें राउंड का डाटा दिखाया जा रहा है। जबकि 11 राउंड की गिनती हो चुकी है। हमारे महासचिव संचार ने चुनाव आयोग को ट्वीट कर पूछा है कि क्या हरियाणा में स्थानीय प्रशासन पर दबाव बनाकर डाटा अपलोडिंग में देरी की जा रही है? जबकि जम्मू-कश्मीर में हर राउंड की गिनती के साथ लाइव डाटा अपलोड किया जा रहा है। 
विज्ञापन


 

दरअसल चुनावी रुझानों में हरियाणा में भाजपा 49 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 35 सीटों पर आगे है। वहीं इनेलो 2 सीटों पर और अन्य चार सीटों पर आगे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें