फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा: एनआरसी के मुद्दे पर प्रदयोत देब बर्मन ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Tue, 24 Sep 2019 11:48 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रदयोत देब बर्मन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

कांग्रेस को त्रिपुरा में झटका लगा है। प्रदेश अध्यक्ष प्रदयोत देब बर्मन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह तब से पार्टी के अंदर विरोध का सामना कर रहे थे जबसे उन्होंने उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायक करके असम जैसे नेशनल सिटिजन रजिस्टर को राज्य में लागू करने की याचिका दायर की है। जब उनके ऊपर याचिका को वापस लेने का दबाव डाला गया तो उन्होंने इस्तीफा देने की धमकी दी थी।

विज्ञापन

 

बर्मन ने मंगलवार को इस्तीफे की घोषणा करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी में भ्रष्ट लोगों को ऊंचे पदों पर बिठाया जा रहा है। उन्होंने ट्विटर के जरिए अपने इस्तीफे की घोषणा की। फिलहाल कांग्रेस ने उनके इस्तीफे और आरोप पर कुछ भी कहने से इनकार किया है।

बर्मन ने कहा, 'आज जब मैं सोकर उठा तो बहुत सहज महसूस कर रहा हूं। आज के दिन की शुरुआत मैं झूठ बोलने वालों और अपराधियों को बिना सुने कर रहा हूं। आज मुझे यह फिक्र नहीं है कि मेरा कौन सा साथी मेरी पीठ में छुरा घोंपेगा। मुझे गोलबंदी नहीं करनी पड़ रही है, न ही मुझे हाईकमान से यह सुनना पड़ रहा है कि कैसे भ्रष्ट लोगों को पार्टी के ऊंचे पदों पर बिठाया जाए।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'आज जब मैं सुबह सोकर उठा, मुझे एहसास हुआ कि इन गलत लोगों की वजह से मेरी सेहत और जिंदगी को कितना नुकसान हुआ। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मैं उन भ्रष्ट लोगों को पार्टी के ऊंचे पदों पर बिठाने के लिए तैयार नहीं था, जो हमारे प्रदेश को बर्बाद करेंगे। मैंने कोशिश की और शायद मैं हार गया। लेकिन शुरू से ही इस लड़ाई में अकेला होने पर मैं कैसे जीत सकता था?'
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें