विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया वेस्ट इंडीज के खिलाफ होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए रवाना हो गई है। इस बार टीम के साथ नए कोच अनिल कुंबले और नया सपोर्ट स्टाफ भी हैं।
टीम वेस्टइंडीज पहुंच कर सेंट किट्स के वॉर्नर पार्क में बोर्ड प्रेज़िडेंट इलेवन के खिलाफ 2 दिन का अभ्यास मैच खेलेगी। यह मैच 9 और 10 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया इसी मैदान पर 14 से 16 जुलाई के बीच तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेलेगी।
The journey begins. #TeamIndia leaves for the tour of West Indies. #WIvIND pic.twitter.com/ebK1jkoFiN— BCCI (@BCCI) 5 July 2016