फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कांग्रेस ने चला ऐसा दांव, विपक्षी भी चौंक जाएंगे!

Wed, 06 Jul 2016 11:16 AM IST
शादाब रिजवी/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
विज्ञापन
कांग्रेस 2017 में कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में  करो या मरो की रणनीति पर काम कर रही है। प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस यूपी ही नहीं अन्य राज्यों में भी बतौर प्रचार चेहरे के तौर पर पेश करने का मन बना चुकी है। इसके साथ ही शीला दीक्षित को यूपी चुनाव अभियान समिति का चेयरमैन बनाना पार्टी लगभग तय कर चुकी है।
विज्ञापन


इसकी घोषणा पार्टी कभी भी कर सकती है। दिल्ली की सत्ता यूपी फतह से ही मिलेगी, इस मकसद से कांग्रेस विधानसभा चुनाव में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कार्यकर्ताओं की मांग और पार्टी के रणनीतिकार प्रशांत किशोर की सलाह के बाद यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद की कोशिश रंग ला रही है।
विज्ञापन

शीला दीक्षित
उनके प्रयास से कांग्रेस प्रियंका को प्रमुख चेहरे के तौर पर पेश करने को तैयार हो गई। अब कांग्रेस थिक टैंक के सुझाव के बाद पार्टी ने प्रियंका को यूपी, हिमाचल, पंजाब, उत्तराखंड में 2017 के चुनाव के लिए प्रचार करने को लगभग तैयार कर लिया है। पार्टी का दूसरा बड़ा निर्णय शीला दीक्षित को लेकर है।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने तय किया है कि विपक्ष के हमले और विवादों को दरकिनार कर दिल्ली की पूर्व सीएम को हर हाल में यूपी में मुख्यमंत्री के पद के तौर पर पेश किया जाए। इसके लिए पार्टी ने तय किया है कि उन्हें चुनाव अभियान समिति का चेयरमैन बनाया जाए। बताया जाता है कि कांग्रेस ने  शीला दीक्षित को नई जिम्मेदारी के बारे में बता दिया है और पूर्व सीएम तैयार भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें