फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा का एक साल: सात सितंबर को हर जिले में निकलेगी भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस का एलान

Sun, 03 Sep 2023 04:22 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल गांधी ने पिछले साल सात सितंबर को कन्याकुमारी से यात्रा शुरू की थी। 145 दिन तक चली 4000 किमी लंबी इस यात्रा का अंत 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुआ था। 
विज्ञापन
श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरे होने के मौके पर देशभर के हर जिले में भारत जोड़ो यात्रा निकालने का एलान किया है। पार्टी ने इसके लिए कई जगहों पर आयोजन करने की भी योजना बनाई है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि राहुल गांधी ने पिछले साल सात सितंबर को कन्याकुमारी से यात्रा शुरू की थी। 145 दिन तक चली 4000 किमी लंबी इस यात्रा का अंत 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुआ था। सूत्रों के मुताबिक, यात्रा को लेकर कांग्रेस में चर्चाएं तेज हैं और इसकी विस्तृत जानकारी जल्द ही जिला कमेटियों को भेजी जाएगी। 

बता दें कि इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने 12 सार्वजनिक सभाओं को संबोधित किया था, वहीं 100 से ज्यादा बैठकें और 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी हिस्सा लिया। उन्होंने चलते हुए 275 से ज्यादा चर्चाओं में हिस्सा लिया, जबकि कहीं रुक कर 100 के करीब चर्चाएं कीं। 
विज्ञापन


कई जानकारों का मानना है कि भारत जोड़ो यात्रा ने राहुल गांधी और कांग्रेस की छवि को बदलने में काफी अहम भूमिका निभाई है। खासकर राजनीति में अनमने और पार्ट-टाइम नेता के बजाय विपक्ष के लिए एक परिपक्व और एक गंभीर नेता की छवि गढ़ने के मामले में। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें