फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का आज देशव्यापी प्रदर्शन: सीईसी के विरोध में सड़कों पर उतरेगी पार्टी; सीजेपी की क्या है तैयारी?

Thu, 08 Oct 2026 05:51 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

कांग्रेस ने आज के दिन को 'भारतीय लोकतंत्र का काला दिवस' बताते हुए देशभर में प्रदर्शन का एलान किया है। यह विरोध सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और नेताओं की हिरासत के खिलाफ है। बंगलूरू में भी एसआईआर को लेकर प्रदर्शन की तैयारी है, तो क्या आज सड़कों पर सियासी टकराव और बढ़ेगा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस आज देशव्यापी प्रदर्शन करने जा रही है। विपक्षी पार्टी ने आज के दिन को भारतीय लोकतंत्र के लिए 'काला दिवस' घोषित किया है। पार्टी ने कहा है कि इस दिन राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर व्यापक विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। कांग्रेस का यह फैसला मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में आया है।
विज्ञापन


पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बुधवार को एक पोस्ट किया। इसमें प्रदेश कांग्रेस समितियों, जिला कांग्रेस समितियों और ब्लॉक कांग्रेस समितियों को आठ अक्तूबर को प्रदर्शन आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन


कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं से व्यापक प्रदर्शन की अपील की
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी संदेश में 8 अक्तूबर को राज्य, जिला और ब्लॉक/मंडल स्तर पर व्यापक विरोध प्रदर्शन करने को कहा गया है। पार्टी ने इसे बेहद जरूरी बताते हुए सभी संबंधित इकाइयों से तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: केपीएससी परीक्षा में गड़बड़ी का मामला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, निलंबित अध्यक्ष और सदस्य गिरफ्तार; क्या है मामला?

उधर, बंगलूरू में आज कॉकरोच जनता पार्टी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और सीईसी ज्ञानेश कुमार को लेकर प्रदर्शन करेगी। इसमें कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और यूट्यूबर ध्रुव राठी भी शामिल होंगे। ध्रुव राठी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन


उधर, बंगलूरू में आज कॉकरोच जनता पार्टी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और सीईसी ज्ञानेश कुमार को लेकर प्रदर्शन करेगी। इसमें कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और यूट्यूबर ध्रुव राठी भी शामिल होंगे। ध्रुव राठी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी पुष्टि की है। 

वहीं, अभिनेता और कार्यकर्ता प्रकाश राज ने कहा कि आठ अक्तूबर को एक पीपल्स ट्रिब्यूनल आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कर्नाटक से एसआईआर के पीड़ित शामिल होंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें