उद्धव ठाकरे, प्रमुख, शिवसेना (यूबीटी)
- फोटो : एएनआई (फाइल)
उद्धव ठाकरे से भी मांगा था समर्थन
सुनेत्रा पवार ने शनिवार को 23 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे से भी समर्थन मांगा था। यह उपचुनाव उनके पति और तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के कारण हो रहा है। अजित पवार का एक विमान हादसे में निधन हो गया था।
ये भी पढ़ें:
अशोक खरात मामला: सीएम बोले- सीडीआर लीक की होगी जांच, स्वयंभू बाबा की संपत्ति की पड़ताल करेगा प्रवर्तन निदेशालय
शरद पवार, अध्यक्ष, एनसीपी-एसपी
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार
- फोटो : एएनआई (फाइल)
अजित पवार बारामती से आठ बार विधायक रहे
अजित पवार बारामती से आठ बार विधायक रह चुके थे। 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने 1.65 लाख मतों केबड़े अंतर से जीत हासिल की थी। 2024 में उन्होंने अपने भतीजे युगेंद्र पवार को एक लाख से अधिक मतों के अंतर से हराकर सीट बरकरार रखी थी।
इस बीच, कांग्रेस सूत्रों ने यह भी संकेत दिया कि अगर उनके सहयोगी एनसीपी (शरदचंद्र पवार) राहुरी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव नहीं लड़ते हैं, तो कांग्रेस वहां चुनाव में भाग लेने के लिए तैयार है। राहुरी सीट भाजपा विधायक शिवाजी कारदिले के निधन के बाद खाली हुई थी।