फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का तंज 'सीएम नहीं, पीएम बदलो': गुजरात में नेतृत्व परिवर्तन पर कहा- सूट-बूट-लूट की सरकार से यही उम्मीद

Sun, 12 Sep 2021 08:27 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुजरात में सीएम बदलने को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने रविवार को कई ट्वीट किए और सीएम की बजाए पीएम बदलने की बात कही। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात सरकार का अचानक नेतृत्व बदलने पर कांग्रेस ने भाजपा व मोदी सरकार पर तंज किए हैं। पार्टी ने रोजगार, विकास व कारोबार को लेकर सरकार के दावों के उलट आरोप लगाए और ट्विटर पर'  हैशटैग सीएम नहीं, पीएम बदलो' के माध्यम से कई ट्वीट किए। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने एक ट्वीट में लिखा 'मोदी सरकार के दौरान बेरोजगारी बढ़ी है। देश का युवा मोदी निर्मित बेरोजगारी की गिरफ्त में है, युवा हताश है। देश का बेरोजगार युवा भाजपा को सबक सिखाएगा।' 

कुछ ये ट्वीट भी किए-

'न्यू शट शॉप इन इंडिया मिशन' देश में बढ़ रहा है, इसके लिए मोदीजी को धन्यवाद। '

एक अन्य ट्वीट में कहा-  सूट बूट लूट की सरकार से हम इससे ज्यादा क्या अपेक्षा कर सकते हैं?

'और बेस्ट जुमला जीवी सरकार का अवॉर्ड जाता है....'
 
सिर्फ विकास ही नहीं, जॉब भी गायब है!
 


बता दें, गुजरात में भाजपा ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सीएम विजय रूपाणी को बदल दिया है। रूपाणी ने शनिवार को अचानक इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह रविवार को पार्टी विधायक दल की बैठक में भूपेंद्र पटेल को नया सीएम चुना गया है। पटेल को सोमवार को शपथ दिलाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा का विकास ऐसा है कि नौकरियां ही नहीं बची हैं: राहुल

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी रोजगार के मुद्दे पर सरकार पर हमला बोलते हुए रविवार को कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन तले साप्ताहिक छुट्टी और कार्य दिवस के बीच का अंतर समाप्त हो गया है क्योंकि ‘नौकरियां ही नहीं हैं।’

राहुल ने ट्विटर पर अमेरिका की प्रमुख वाहन विनिर्माता कंपनी फोर्ड द्वारा भारत में कारों का उत्पादन बंद करने की घोषणा संबंधी एक मीडिया रिपोर्ट को टैग किया, जिसमें उद्योग के अंदरूनी सूत्र के हवाले से कहा गया है कि 4 हजार से अधिक छोटी फर्में बंद हो सकती हैं। उन्होंने ट्वीट किया, भाजपा सरकार का ‘विकास’ ऐसा कि रविवार-सोमवार का फर्क ही खत्म कर दिया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, जब नौकरियां ही नहीं हैं तो क्या रविवार, क्या सोमवार।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें