फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस विधायक पर कार्रवाई, पार्टी ने PCC और DCC से छह महीने के लिए किया निलंबित

Sat, 22 Oct 2022 11:14 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल के एनार्कुलम जिले के पेरुम्बवूर से दूसरी बार विधायक बने कुन्नपिल्ली पर एक निजी स्कूल की महिला शिक्षक ने रेप का आरोप लगाया है। जिसके बाद केरल के कांग्रेस विधायक एल्धोस कुन्नपल्ली के खिलाफ बलात्कार और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
कांग्रेस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल सोना तस्करी मामले की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश के माकपा नेताओं पर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के बीच केरल की कांग्रेस इकाई ने अपनी पार्टी के एक विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। कड़ा कदम उठाते हुए कांग्रेस के बलात्कार के आरोपी विधायक एल्धोस कुन्नपिल्ली को केरल पीसीसी और डीसीसी की सदस्यता से छह महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन


बीते शुक्रवार यानी कल ही केरल पुलिस ने उनके खिलाफ बलात्कार और हत्या के प्रयास के एक मामले में पीड़िता के नाम का कथित तौर पर खुलासा करने को लेकर एक और मामला दर्ज किया है। वहीं, बीते गुरुवार को केरल की एक सत्र अदालत ने बलात्कार और हत्या की कोशिश के आरोपी विधायक को अंतरिम जमानत दी है। वहीं, अंतरिम जमानत मिलने के बाद विधायक ने दावा किया था कि वे निर्दोष हैं और उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है।

गौरतलब है कि केरल के एनार्कुलम जिले के पेरुम्बवूर से दूसरी बार विधायक बने कुन्नपिल्ली पर एक निजी स्कूल की महिला शिक्षक ने रेप का आरोप लगाया है। जिसके बाद केरल के कांग्रेस विधायक एल्धोस कुन्नपल्ली के खिलाफ बलात्कार और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता ने विधायक के निजी सहायक और एक मित्र सहित कुल तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इतना ही नहीं, पीड़िता ने कहा था कि विधायक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और बाद में वह अपने वादे से मुकर गया। उसने यह दावा भी किया था कि आरोपी विधायक ने मामला खत्म करने के लिए उसे 30 लाख रुपये देवे की बात भी कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि रेप के आरोपों के बाद से कांग्रेस विधायक फरार हैं। उन्होंने शोसल मीडिया पर पोस्ट करके खुद को निर्दोष बताया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें