फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने संजय झा को पार्टी से निकाला, सचिन पायलट का किया था समर्थन

Tue, 14 Jul 2020 10:29 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस नेता संजय झा (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन
कांग्रेस ने संजय झा को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासन भंग करने के कारण तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी से निलंबित कर दिया है। उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निकाला गया है। झा को पिछले महीने ही पार्टी के खिलाफ के एक लेख लिखने पर प्रवक्ता पद से हटा दिया गया था। संजय झा ने राजस्थान के पूरे घटनाक्रम के बीच सचिन पायलट का समर्थन किया था। 
विज्ञापन


उन्होंने सोमवार को एक ट्वीट में सचिन पायलट की मांग को जायज ठहराया था और अपना समर्थन दिया था। उन्होंने पायलट की योग्यता साबित करने के लिए कुछ आंकड़े भी पेश किए थे। 


Sanjay Jha has been suspended from Congress party with immediate effect "for anti-party activities and breach of discipline." pic.twitter.com/ZLIkHvyn0A
विज्ञापन


— ANI (@ANI) July 14, 2020

पिछले महीने 18 जून को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आदेश के बाद संजय झा को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से हटा दिया गया था। दरअसल, उन्होंने एक लेख में पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें