फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo : कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जाएंगे कोर्ट 

Tue, 16 Oct 2018 05:03 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
firoz khan
विज्ञापन
कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के अध्यक्ष फिरोज खान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन पर संगठन में पद देने की एवज में महिला का उत्पीड़न करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक पार्टी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


एनएसयूआई के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया है कि फिरोज खान ने नैतिक आधार पर अपने पद से इस्तीफा दिया है। लगातार तेज होते मीटू कैंपेन के दौरान वे नहीं चाहते थे कि उनके कारण पार्टी को किसी असहज स्थिति का सामना करना पड़े। सूत्र के मुताबिक वे शीघ्र ही इस मामले में कोर्ट का रुख करेंगे।

फिरोज खान पर छत्तीसगढ़ की एक युवती ने संगठन में पद देने की एवज में अश्लील बात करने का आरोप लगाया था। उसने इस मामले में एक व्हाट्सऐप चैट को भी सार्वजनिक कर दिया था। युवती ने इस बाबत पुलिस के सामने शिकायत भी दर्ज कराई थी। एनएसयूआई को आशंका है कि उनके विपक्षी संगठन के लोग मीटू अभियान की आड़ में इस मामले को हवा दे सकते हैं। इन्हीं खबरों के बाद फिरोज ने इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन


वहीं एबीवीपी के स्टेट मीडिया इंचार्ज आशुतोष का कहना है कि कांग्रेस पार्टी हो, या उसका छात्र संगठन, वहां हमेशा महिलाओं का उत्पीड़न होता आया है। दूसरे को मीटू झूठे आरोपों पर हल्ला करने के पहले उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें