फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी की यह कोई जाने की उम्र नहीं थी, जीवंत बना देते थे डिबेट

Wed, 12 Aug 2020 10:12 PM IST
Rajeev Rai अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजीव त्यागी (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

सच कहना अगर बगावत है तो समझो कि हम बागी हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी निजी बातचीत में इस लाइन का बखूवी इस्तेमाल करते थे। सच कहें तो इस भाव में जीते भी थे। टीवी चैनल पर डिबेट में कई पार्टियों के प्रवक्ता कांग्रेस की तरफ से राजीव त्यागी के होने की सूचना पर अपना नाम पीछे खींच लेते थे। दरअसल यह राजीव त्यागी की फितरत थी कि वह दमदार तरीके से तर्कों के साथ अपनी बात रखते थे। टीवी चैनल में डिबेट को लेकर उनके साथ पहले के भी लोगों के पास कुछ खट्टे-मीठे अनुभव हैं। फिलहाल अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव का कहना है कि वह हमारे तेज तर्रार प्रवक्ता, पार्टी के नेता, जमीन से जुड़े कार्यकर्ता थे। यह उनके जाने की उम्र नहीं थी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति, हम सबको अपूरणीय क्षति सहने की शक्ति दे।

विज्ञापन


3.41 बजे राजीव त्यागी ने खुद ट्वीट कर बताया था कि वह शाम पांच बजे आज तक चैनल पर डिबेट में रहेंगे। इस डिबेट को रोहित सरदाना होस्ट करते हैं। भाजपा प्रवक्ता सांबित पात्रा भाजपा की तरफ से पक्ष रख रहे थे। डिबेट को देखने वाले के के शर्मा बताते हैं कि डिबेट काफी हॉट थी। राजीव त्यागी ने भी अपनी बात अपने अंदाज में ही रखी। डिबेट खत्म हुई, लेकिन उसके कुछ समय बाद राजीव त्यागी को हृदयाघात का दौरा पड़ा। परिवार के लोग उन्हें गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में ले गए और राजीव त्यागी को बचाया नहीं जा सका। 50 साल की उम्र में राजीव त्यागी ने जीवन की अंतिम सांस ले ली। इस तरह से कांग्रेस पार्टी ने अपने नेता, कार्यकर्ता, होनहार प्रवक्ता को खो दिया।

कांग्रेस पार्टी और प्रियंका गांधी ने व्यक्त की शोक संवेदना
कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजीव त्यागी के निधन को व्यक्तिगत दु:ख और अपूरणीय क्षति बताया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि राजीव त्यागी विचारधारा समर्पित योद्धा थे। समस्त यूपी कांग्रेस की ओर से परिवार को हृदय से संवेदना। ईश्वर उनके परिवार को यह दु:ख सहने की शक्ति दे। कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट करके कहा कि राजीव त्यागी के निधन से हम बहुत दु:खी हैं। राजीव त्यागी एक निष्ठावान कांग्रेसी और सच्चे देशभक्त थे। इस दु:ख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें