कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रभारी दिव्य स्पंदना रम्या के बिगड़े बोल पर राजनीतिक पारा बढ़ गया है। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए रम्या ने ट्वीट किया कि क्या वह POT (नशे में) हैं। जिस पर बीजेपी ने जबरदस्त विरोध किया और उसे अपमानजनक टिप्पणी करार दिया है।
कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रभारी ने इसी को लेकर ट्विटर पर लिखा कि ऐसा तब होता है जब इंसान POT (नशे में) होता है। दिव्या के इस बयान पर सियासी पारा चढ़ गया। बीजेपी
प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने इस प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के ज्यादातर लोग हमारी पार्टी के नेता यह नहीं समझ पा रहे हैं कि आपका उल्लेख किससे संबंधित है, लेकिन आपके नेता इसे तुरंत समझ जाएंगे। आपकी इस टिप्पणी से भारत के लोगों का अपमान हुआ है लेकिन आपके नेता इस पर कुछ नहीं बोलेंगे उन्हें इस पर गर्व होगा।