फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता की पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी, बीजेपी ने जताया विरोध

Mon, 05 Feb 2018 11:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिव्या स्पंदना रम्या- फाइल फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रभारी दिव्य स्पंदना रम्या के बिगड़े बोल पर राजनीतिक पारा बढ़ गया है। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए रम्या ने ट्वीट किया कि क्या वह POT (नशे में) हैं। जिस पर बीजेपी ने जबरदस्त विरोध किया और उसे अपमानजनक टिप्पणी करार दिया है।     

विज्ञापन


दरअसल रम्या की यह टिप्पणी तब आई जब पीएम मोदी ने बेंगलुरु में भाषण दिया। प्रधानमंत्री ने कहा था कि किसान में मेरी TOP प्रॉयरटी पर हैं। जहां उन्होंने TOP का मतलब टोमैटो (टमाटर), अनियन (प्याज) और पोटैटो (आलू) बताया। 

विज्ञापन

 

कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रभारी ने इसी को लेकर ट्विटर पर लिखा कि ऐसा तब होता है जब इंसान POT (नशे में) होता है। दिव्या के इस बयान पर सियासी पारा चढ़ गया। बीजेपी
प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने इस प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के ज्यादातर लोग हमारी पार्टी के नेता यह नहीं समझ पा रहे हैं कि आपका उल्लेख किससे संबंधित है, लेकिन आपके नेता इसे तुरंत समझ जाएंगे। आपकी इस टिप्पणी से भारत के लोगों का अपमान हुआ है लेकिन आपके नेता इस पर कुछ नहीं बोलेंगे उन्हें इस पर गर्व होगा। 

विज्ञापन

वहीं बीजेपी के आईटी सेल प्रभारी अमित मालवीय ने भी दिव्या स्पंदना के बयान पर ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में 3500 किसानों ने आत्महत्या की, जोकि देश में सबसे ज्यादा है, लेकिन उन किसानों पर बोलना आपके लिए POT पर होने के बराबर है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें