फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: मेहुल चोकसी को कोर्ट से राहत मिलने पर कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- जानबूझकर की लापरवाही

Sun, 16 Apr 2023 07:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि बार-बार लापरवाही से पता चलता है कि यह जानबूझकर किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंटीगुआ और बारबुडा की एक अदालत ने पंजाब नेशनल बैंक में 13 हजार करोड़ रुपये के घोटाले में वांछित चोकसी के पक्ष में फैसला सुनाया और आदेश दिया कि उसे उस देश से नहीं बाहर नहीं ले जाया जा सकता है।
विज्ञापन
मेहुल चोकसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को एंटिगुआ-बारबुडा हाईकोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने कथित तौर पर फैसला सुनाया है कि चोकसी को बिना उसके आदेश के कैरेबियाई देश से बाहर नहीं ले जाया जा सकता। अब इसको लेकर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। विपक्षी पार्टी ने आरोप लगाया कि ऐसा सरकार की लापरवाही के कारण हुआ है।

विज्ञापन
Trending Videos

कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि बार-बार लापरवाही से पता चलता है कि यह जानबूझकर किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंटीगुआ और बारबुडा की एक अदालत ने पंजाब नेशनल बैंक में 13 हजार करोड़ रुपये के घोटाले में वांछित चोकसी के पक्ष में फैसला सुनाया और आदेश दिया कि उसे उस देश से नहीं बाहर नहीं ले जाया जा सकता है।
 
कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने ट्वीट किया, 'मोदी के 'मेहुल भाई' कई वर्षों से हमारे बैंकों से लूटे गए धन से विदेशों में आनंद ले रहे हैं। पहले उसका रेड कॉर्नर नोटिस रद्द किया गया था, अब कोर्ट का यह फैसला आया है। उन्होंने कहा, 'यह सब मोदी सरकार की लापरवाही के कारण हुआ है। बार-बार की जा रही लापरवाही से स्पष्ट है कि यह जानबूझकर किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

ल्योन मुख्यालय स्थित एजेंसी ने चोकसी की याचिका के आधार पर उसका नाम रेड नोटिस के इंटरपोल डाटाबेस से हटा दिया गया था। रेड नोटिस 195 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग संगठन इंटरपोल द्वारा किसी भगोड़े का पता लगाने और उसे अस्थायी रूप से गिरफ्तार करने के लिए उच्चतम स्तर का अलर्ट है।

और भी पढ़ें....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें