फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के समारोह में बिग बी के शामिल होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

Thu, 26 May 2016 03:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • हमें अमिताभ के कार्यक्रम में शामिल होने और उसके संचालन से कोई आपत्त‌ि नहीं
  • मेजबानी नहीं कर रहा, बल्‍कि एक छोटा सा कार्यक्रम पेश करूंगा
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : Getty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने पूछा है कि मोदी सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इंडिया गेट पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कैसे भाग ले रहे हैं?
विज्ञापन


कांग्रेस का कहना है कि हमें अमिताभ के कार्यक्रम में शामिल होने और उसके संचालन से कोई आपत्त‌ि नहीं है,लेकिन उनको सरकारी कार्यक्रम में शामिल करने से  जांच एजेंसियों को क्या पैगाम जाएगा?

वहीं कांग्रेस के सरकार से अमिताभ के सरकारी कार्यक्रम में मेजबानी करवाने पर पूछे गए सवाल पर अमिताभ ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि 28 मई को इंडिया गेट में होने वाले कार्यक्रम की वह मेजबानी नहीं कर रहे हैं, बल्‍कि वह एक छोटा सा कार्यक्रम पेश करेंगे। इस कार्यक्रम की मेजबानी अदाकार आर माधवन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


दूसरी ओर अमिताभ के पुत्र और अभिनेता अभिषेक बच्चन ने कहा है कि उनके पिता कोई राजनीतिक कार्यक्रम में भाग नहीं लेने जा रहे हैं, वह तो बालिकाओं की शिक्षा पर बोलेंगे और ये कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है।

गौरतलब है कि पनामा पेपर्स लीक मामले में अन्य लोगों के साथ अमिताभ का नाम भी सामने आया है। उसके बाद मोदी सरकार का उन्हें  कार्यक्रम में शामिल करने के एलान के बाद से राजनीतिक दलों ने निशाना साधना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

  He (Amitabh Bachchan) is not hosting any political event: Abhishek Bachchan pic.twitter.com/QcbvyUDhRR — ANI (@ANI_news) May 25, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें