फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव अकेले लड़े कांग्रेस : श्रीप्रकाश जायसवाल

Wed, 19 Dec 2018 11:13 PM IST
आसिम खान डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस
विज्ञापन

उ.प्र. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, केन्द्र सरकार में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश जायसवाल ने कांग्रेस के अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने की वकालत की है। श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि पार्टी को सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ना चाहिए और उन्हें विश्वास है कि राज्य में पार्टी को अच्छी सफलता मिलेगी। 

विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि सपा हों या बसपा इनके साथ मिलकर चुनाव लड़ने से कांग्रेस को कोई मजबूती मिलने वाली नहीं है। श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व को साबित किया है। 

केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकारों से जनता का भरोसा उठ गया है। यह सरकार लोगों से केवल वादा करती है और उसे पूरा नहीं करती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और उसे सपा और बसपा जैसे दलों के साथ मिलकर चुनाव लडऩे की बजाय 2019 में अकेले चुनाव लड़ना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें