फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकता से सत्ता हासिल करना चाहती है कांग्रेस': अमित शाह का हमला; वोट चोरी के आरोपों पर क्या कहा?

Mon, 02 Nov 2026 04:15 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, हैदराबाद।

सार

गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी हार के बाद कांग्रेस पर 'अराजकता' के जरिये सत्ता हासिल करने और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश का आरोप लगाया है। हैदराबाद में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा शाह ने विपक्ष पर जमकर हमले किए। इस दौरान उन्होंने क्या कुछ कहा, पढ़िए इस रिपोर्ट में। 
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह लगातार चुनावी हार का सामना करने के बाद 'अराजकता' के जरिये सत्ता हासिल करने और 'लोकतंत्र को कमजोर करने' की कोशिश कर रही है। उन्होंने यहां अपनी 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा से पहले 'एक्स' पर एक पोस्ट में यह बात कही। उन्होंने कहा, 'नागरिकों ने इन हमलों से अपने लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए कमर कस ली है'।
विज्ञापन


कहां से कहां तक निकलेगी पदयात्रा?
अमित शाह सोमवार शाम इस पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। यह पदयात्रा बशीरबाग स्थित बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा से शुरू हुई। यहां मोअज्जम जही मार्केट तक जाएगी। शाह सोमवार दोपहर को यहां बेगमपेट हवाई अड्डे पहुंचे। वह पदयात्रा में शामिल होने के लिए यहां आए हैं। केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी और तेलंगाना भाजपा के अन्य नेताओं ने हवाई अड्डे पर शाह का गर्मजोशी से स्वागत किया।

विज्ञापन


हवाई अड्डे पहुंचने के तुरंत बाद शाह ने यहां चारमीनार स्थित देवी भाग्यलक्ष्मी मंदिर में दर्शन किए।  

पदयात्रा में अमित शाह ने क्या कहा?
पदयात्रा में जनता को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा, आज मैं हैदराबाद की इस पवित्र भूमि पर लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में आप सभी का स्वागत करता हूं। मैं सबसे पहले मां भाग्य लक्ष्मी के चरणों में प्रणाम करता हूं और सरदार पटेल साहब को भी मनपूर्वक नमन कर अपनी बात की शुरुआत करता हूं। 

उन्होंने कहा, अगर सरदार उस वक्त निजाम को न झुकाते तो हैदराबाद आज भारत का हिस्सा न होता। वो सरदार साहब ही थे, जिन्होंने हैदराबाद के निजाम को झुकाकर हैदराबाद को भारत का हिस्सा बनाया। तेलंगाना को भारत का हिस्सा बनाया। मैं महान स्वतंत्रता सेनानी कोमराम भीम और रामजी गौड को भी मनपूर्वक प्रणाम करता हूं।

इंडिया ब्लॉक की रैली पर क्या कहा?
इंडिया ब्लॉक की रैली को लेकर शाह ने कहा, आज हैदराबाद में हजारों-हजारों की संख्या सड़क पर खड़ी है। कल दिल्ली में भी एक रैली हुई थी। राहुल जी की रैली हुई थी। इन्होंने कहा वोट बचाओ रैली है। ये वोट बचाओ रैली नहीं थी, घुसपैठिया बचाओ रैली थी। कांग्रेस पार्टी एसआईआर को रोककर देश की मतदाता सूची से बांग्लादेशी घुसपैठियों को बचाना चाहती है। मगर मैं आज कहने आया हूं राहुल जी, रेवंत रेड्डी जी जितना जोर लगाना है लगा लो..भारतीय जनता पार्टी एक-एक घुसपैठिए को मतदाता सूची और देश से बाहर निकालकर ही दम लेगी। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की इन टिप्पणियों में रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई इंडिया ब्लॉक की रैली का जवाब दिए जाने की उम्मीद थी। इस रैली में गठबंधन ने भाजपा की आलोचना की थी। इंडिया ब्लॉक ने रविवार को कथित 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर भाजपा को सत्ता से हटाने की मांग की थी।

वोट चोरी के आरोपों पर क्या कहा?
उन्होंने जनता से पूछते हुए कहा, क्या घुसपैठियों को देश से बाहर निकालना चाहिए या नहीं निकालना चाहिए? एसआईआर करना चाहिए या नहीं करना चाहिए? पूरी की पूरी कांग्रेस एंड कंपनी एसआईआर को रोकने पर लगी है, क्योंकि ये जो घुसपैठिए हैं, उनकी वोट बैंक हैं। मगर हम भाजपा के कार्यकर्ता मजबूती के साथ एसआईआर के साथ खड़े हैं। इस देश में वही वोट डाल पाएगा जो इस देश का नागरिक है।

ये भी पढ़ें: अमित शाह से मुलाकात पर एनसीपी की सफाई: कहा- मतभेद की खबरें निराधार; सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में एकजुट

उन्होंने आगे कहा, ये राहुल (गांधी) बाबा कहते हैं कि 13 करोड़ वोट काट दिए हैं। ये झूठ बोल रहे हैं। 13 करोड़ वोट में से छह करोड़ ऐसे है,जो दूसरी जगह रहने चले गए हैं। मुझे बताओ भाई, जो दूसरी जगह रहने चला गया हो, उसे दो जगह वोट देने का अधिकार है क्या? करीब तीन करोड़ लोग ऐसे हैं, जिनकी मृत्यु हो गई है। अब जिनकी मृत्यु हो गई है, उन्हें हटाना चाहिए या नहीं हटाना चाहिए? राहुल जी, जो है ही नहीं, उनका वोट कौन आकर देगा। कांग्रेस पार्टी बोगस वोटिंग करके चुनाव हथियाना चाहती है। भाइयों-बहनों, एक करोड़ वोट ऐसे हैं, जिनकी डुप्लीकेट प्रविष्टि (एंट्री) है। अगर एक व्यक्ति के दो वोट हों, तो एक रद्द करना चाहिए या नहीं करना चाहिए? 

'वेंटिलेटर पर है कांग्रेस पार्टी'
उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस पार्टी खुद वेंटिलेटर पर है। ये वेंटिलेटर पार्टी मोदी जी के साथ मैराथॉन दौड़ सकती है क्या ? राहुल जी, मोदी जी को छोड़ो, मेरा तेलंगाना का युवा मोर्चा का अध्यक्ष भी आपको हरा देगा। भाइयों-बहनों, इन लोगों को जहां पर भी मौका मिला, वहां पर भ्रष्टाचार किया। 
विज्ञापन


'खटाखट गारंटी सफाचट हो गई'
उन्होंने आगे कहा, रेवंत रेड्डी जी आपने पूरे तेलंगाना को दिल्ली के दरबार के कांग्रेस नेताओं का एटीएम बनाकर रख दिया है। तेलंगाना की जनता आपका कभी आपको माफ नहीं करेगी। मैं आपसे पूछने आया हूं,राहुल गांधी जी ने खटाखट-खटाखट छह गारंटी दी थी। याद है ना। ये खटाखट गारंटी सफाचट हो गई। एक भी लागू नहीं हुई। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि भविष्य में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाएगा और देशद्रोह के आरोप में उन्हें जेल भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें