फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई स्क्रीनिंग कमेटी

Sun, 15 Jan 2017 05:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली 
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने आखिरकार यूपी चुनाव में उम्मीदवारों की छंटनी के लिए स्क्रीनिंग कमेटी गठित कर दी। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता वाली इस कमेटी में सुष्मिता देव और दीपक बाबरिया बतौर सदस्य होंगे। 
विज्ञापन


कमेटी में राज्य की ओर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर, मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित, विधायक दल के नेता प्रदीप माथुर को रखा गया है। गठबंधन पर चली रही बैकडोर बातचीत के चलते ही स्क्रीनिंग कमेटी के गठन में देरी हुई है। जबकि यूपी में कांग्रेस कई महीने पहले यात्राओं के माध्यम से चुनावी मैदान में 27 साल यूपी बेहाल के नारे के साथ उतर पड़ी थी।

कांग्रेस राज्य में गठबंधन न होने की स्थिति में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। इसके लिए राज्य के आठों सचिवों ने उम्मीदवारों के पैनल सौंपे हैं। राज्य की 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के पास सभी विधानसभाओं से बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के बायोडाटा आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य में गठबंधन के लिए बैकडोर से बातचीत जारी

कांग्रेस ने यूपी चुनाव की तैयारी सबसे पहले शुरू की थी। अपने नेताओं को पूरे राज्य में यात्राओं के माध्यम से घुमाया था। समाजवादी पार्टी से गठबंधन को लेकर अंदरखाने बातचीत शुरू होने के बाद से पार्टी ने उन्हीं सौ सीटों पर अपना फोकस किया जहां मजबूती से लड़ सकती है। 

राज्य में गठबंधन के लिए पार्टी बैकडोर से बातचीत कर रही है, लेकिन राज्य के नेताओं पर पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ने का दबाव भी बना हुआ है। राज्य में यात्राओं के दौरान तमाम नेताओं ने अपनी-अपनी विधानसभाओं में चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें