फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता बोले- ‘जीरो’ फिल्म के ट्रेलर ने की सिखों की भावनाएं आहत 

Tue, 06 Nov 2018 10:00 PM IST
भाषा, मुंबई
विज्ञापन
zero - फोटो : social media
विज्ञापन
कांग्रेस नेता चरण सिंह सपरा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘जीरो’ के एक दृश्य से सिख समुदाय की भावना आहत हुई है और इस दृश्य को फिल्म से हटाया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


आनंद एल राय निर्देशित यह फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। मुंबई के कांग्रेस के उपाध्यक्ष सपरा ने बताया कि उन्होंने पुलिस जोन 7 (मुलुंड क्षेत्र) के उपायुक्त को इस संबंध में पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस फिल्म के प्रोड्यूसरों को भी पत्र लिखा है। सपरा ने दावा किया कि शाहरुख खाना का किरदार इस फिल्म में ‘गत्रा कृपाण’ पहने हुए है और इसका मजाक उड़ा रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें