फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का शाह पर तंज: जो झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे

Wed, 15 Aug 2018 01:55 PM IST
एजेंसी/भाषा
विज्ञापन
amit shah
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा ध्वजारोहण करने के दौरान झंडे के नीचे गिरने का एक वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस ने आज कटाक्ष किया कि जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें दिख रहा है कि शाह जब ध्वजारोहण के लिए रस्सी खींच रहे तो झंडा नीचे गिर गया।
विज्ञापन


कांग्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘‘जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे?’’ उसने आरोप लगाया, ‘‘50 साल से ज्यादा समय तक देश के तिरंगे का तिरस्कार करने वालों ने अगर ये नहीं किया होता तो शायद आज तिरंगे का ऐसा अपमान न होता। दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट देने वालों को राष्ट्रगान का तौर-तरीका तक पता नहीं।’’ 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें