फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल के बढ़े दाम पर सरकार पर भड़की कांग्रेस, कहा- मोदी जी, जनमाष्टमी पर तो कृपा कर देते

Tue, 04 Sep 2018 04:35 AM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि ‘प्रधानमंत्री त्यौहार के दिन तो कुछ कृपा कर देते।’’ पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मोदी जी, आज त्यौहार के दिन तो जनता पर कुछ कृपा कीजिये। महँगाई के बोझ तले दब रही जनता, लगातार 10 वें दिन पट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के भार से त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है! 

विज्ञापन


आपके जुमलों पर टैक्स नहीं है, लेकिन पेट्रोल-डीजल पर से ये टैक्स कब कम होंगे? ’’ दरअसल, रुपये की विनिमय दर में गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में तेज उछाल के बीच देश में पेट्रोल तथा डीजल की कीमतें सोमवार को अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गईं। 

तेल कंपनियों की सोमवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल का भाव 79.15 रुपये प्रति लीटर और डीजल 71.15 रुपये प्रति लीटर के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली में पेट्रोल के भाव में 31 पैसे और डीजल के भाव में 39 पैसे प्रति लीटर की नयी वृद्धि की गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें