असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की अंतिम सूची आने के बाद कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि एनआरसी की मौजूदा स्थिति से राज्य का हर वर्ग नाराज है और देश के वास्तविक नागरिकों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार को संसद में भी एनआरसी लाना चाहिए। 10 जनपथ पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात के बाद मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए अधीर रंजन ने कहा कि यह देश उनका है। वे जहां चाहें वहां एनआरसी का प्रस्ताव लेकर आएं। मेरे पिता जी बांग्लादेश में रहे थे। इसलिए में मैं भी बाहरी हूं।
लोकसभा में पार्टी के नेता चौधरी ने कहा, 'देश के वास्तविक नागरिकों के हितों की सुरक्षा होनी चाहिए और उन्हें एनआरसी में शामिल किया जाना चाहिए।असम से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य गौरव गोगोई ने कहा, असम का हर वर्ग एनआरसी की स्थिति से नाराज है। भाजपा के मंत्री शिकायत कर रहे हैं। लापरवाही से क्रियान्वयन के कारण भारत के बहुत सारे वास्तविक नागरिकों को भी अदालतों का सामना करना होगा। कांग्रेस सबकी मदद करेगी। राजनीति से ऊपर देश हमारा लक्ष्य है।